Lalu Yadav Rabri Devi Security Surrender: बिना सिक्योरिटी के रहेंगे लालू-राबड़ी! छोड़ी पूरी सुरक्षा

Lalu Yadav Rabri Devi Security Surrender: राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली गई है। इसके बाद दोनों नेताओं ने अपनी सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को भी वापस भेज दिया है।

Update:2026-06-06 08:18 IST

Lalu Yadav Rabri Devi Security Surrender

Lalu Yadav Rabri Devi Security Surrender: बिहार की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली गई है। इसके बाद दोनों नेताओं ने अपनी सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को भी वापस भेज दिया है। इस फैसले ने राज्य की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है।

गृह विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार सरकार के गृह विभाग ने 5 जून को जारी आदेश में लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को दी जा रही ‘जेड प्लस’ सुरक्षा समाप्त करने की जानकारी दी। विभाग के अनुसार यह फैसला 4 जून को हुई राज्य सुरक्षा समिति की बैठक की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है। सरकार के इस निर्णय के बाद दोनों नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है और अब वे सरकारी सुरक्षा घेरे से बाहर हो गए हैं।

तेज प्रताप यादव की सुरक्षा भी हटाई गई

गृह विभाग के नए आदेश में लालू यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव की ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा भी वापस ले ली गई है। हालांकि, पूर्व विधायक होने के नाते उन्हें एक अंगरक्षक उपलब्ध कराया जाएगा।

मीसा भारती और राजश्री यादव की सुरक्षा बरकरार

वहीं, लालू परिवार के अन्य सदस्यों की सुरक्षा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सांसद मीसा भारती को सांसद होने के नाते पहले की तरह तीन अंगरक्षकों की सुरक्षा मिलती रहेगी। इसके अलावा, राजश्री यादव को भी एक महिला अंगरक्षक की सुरक्षा पूर्ववत उपलब्ध रहेगी। लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा हटाने के फैसले को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। विपक्षी दलों और राजनीतिक विश्लेषकों की नजर अब इस बात पर है कि इस फैसले का बिहार की राजनीति पर आगे क्या असर पड़ता है। सुरक्षा व्यवस्था में हुए इस बदलाव को आगामी राजनीतिक घटनाक्रमों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

Tags:    

Similar News