5वीं कक्षा की छात्रा ने स्कूल में किया आत्मदाह का प्रयास, बाथरूम में जाकर खुद पर छिड़का कैरोसिन और..

पटना में पांचवी कक्षा की छात्रा ने स्कूल के आत्मदाह का प्रयास किया। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।

Update:2025-08-27 14:52 IST

Bihar News

Bihar News: बिहार के पटना से झकझोर दने वाला मामला सामने आया है। पटना में स्थित एक गर्ल्स स्कूल में पढ़ने वाली पांचवीं की छात्रा ने खुद को आग लगाने का प्रयास किया। छात्रा ने स्कूल के बाथरूम में जाकर पहले खुद पर कैरोसिन डाला। उसके बाद अपने आपको आग लगा ली। छात्रा गंभीर हालत में झुलस गयी जिसके बाद उसे PMCH में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

स्कूल के टॉयलेट में छात्रा ने आत्मदाह का प्रयास

यह घटना गर्दनीबाग में स्थित आमला टोला कन्या विद्यालय की है। आज बुधवार को छात्रा ने आत्मदाह का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, छात्रा प्रतिदिन की तरह सुबह 9 बजे स्कूल गई थी। वहां फिर उसने आत्मदाह का प्रयास किया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और छात्रों ने स्कूल में जमकर तोड़फोड़ किया। यही नहीं, आक्रोशित लोगों ने पुलिस वालों के साथ भी घातक रूप से मारपीट भी की है। गुस्साए लोगों ने तो थानेदार को ही ज़ोरदार थप्पड़ जड़ दिया। फिलहाल, सेंट्रल SP दीक्षा समेत तमाम आला अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

छात्रा की हालत गंभीर

इस घटना की जानकारी देते पुलिस ने बताया कि छात्रा का नाम की पहचान जोया परवीन है जो कि दमडीया की रहने वाली है। छात्रा के शरीर का ऊपरी भाग गंभीर रूप से झुलस गया है। स्कूल के बाहर अभी भी बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित है, जिसे हटाने का प्रयास कागतार किया जा रहा है। पुलिस लोगों की समझाइश में लगी हुई है। वहीं, दूसरी ओर घटनास्थल पर केरोसीन तेल का डिब्बा मिला है, जिसमें लगभग आधा लीटर तेल बचा हुआ था। बाथरूम के बाहर नीले रंग का कपड़ा भी पड़ा मिला। घटना के बाद टॉयलेट को सील कर दिया गया है। FSL की टीम जांच में जुटी हुई है।

स्कूल में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

छात्रा द्वारा आत्मदाह की वारदात को अंजाम देने के बाद स्कूल के मेन गेट को बंद कर दिया गया है। जानकारी में सामने आया है कि घटना के बाद डर के मारे स्कूल के कुछ अध्यापक भी भाग गए हैं। जब भीड़ स्कूल में पहुंची थी तो वहां घातक रूप से तोड़फोड़ की गई। स्कूल की कुर्सियां और टेबल को तोड़ा गया है। विद्यालय के आवश्यक पेपर्स तक फाड़ कर फेक दिए गए हैं। छात्रा के परिवार के लोंगों ने इसे हत्या बताया है। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।

स्कूल के टॉयलेट से निकलता दिखा धुंआ

अभी तक घटना की मिली जानकारी के मुताबिक, जोया नाम की छात्रा आज 27 अगस्त यानी बुधवार की सुबह स्कूल के टॉयलेट में चली गई। उसके हाथ में एक बोतल भी थी। बाथरूम में जाने के बाद कुछ स्कूल छात्रों को टॉयलेट से धुआ निकलता हुआ देखा, जिसके बाद से भयंकर हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस अब स्कूल में लगे CCTV फुटेज को भी बारीकी से खंगालने में जुटी हुई है, जिससे ये पता चल सके कि आखिर इस मामले में किसका हाथ था...

परिवार वालों ने जताई रेप होने आशंका

घटना के छात्रा के परिवार वाले स्कूल पहुंचे और बताया कि उसके साथ छेड़छाड़ हुई है। परिजनों ने ये भी बताया कि 2 साल पहले भी छेड़छाड़ से छात्रा परेशान थी। इसके साथ ही एक और बात का खुलासा किया गया कि स्कूल में कुल 6 टॉयलेट हैं जिसमें से 2 टॉयलेट का दरवाजा टूटा हुआ था, लेकिन जिसमें छात्रा गयी थी वो था 7वा टॉयलेट जो कि हमेशा बंद रहता था।

अब परिजन मिलकर ये सवाल खड़ा कर रहे हैं कि जब स्कूल का वाशरूम आजतक था तो, आज ताला कैसे खुल गया.... परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि ये रेप का मामला है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है, सबूत सामने आने के बाद ही मामले की स्पष्टता हो पायेगी। 

Tags:    

Similar News