बिहार सरकार 1.72 लाख पदों पर जल्द करेगी भर्ती, BPSC-BSSC को भेजी गई अधियाचना, जानें डिटेल्स

BPSC, BSSC और BTSC Vacancy News: बिहार सरकार ने 1.72 लाख सरकारी पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। BPSC, BSSC और BTSC को अधियाचना भेजी गई है। जानें किन विभागों में होगी भर्ती-

Update:2026-08-01 12:39 IST

bihar govt sarkari naukri

BPSC, BSSC और BTSC Vacancy News: बिहार के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर जल्द ही आने वाला है। राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में 1,72,218 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है। इन पदों को वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 के दौरान चरणबद्ध तरीके से भरा जाएगा। सरकार ने भर्ती के लिए बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC), बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) और बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) को अधियाचना (Requisition) भेज दी है। अब संबंधित आयोग जल्द ही भर्ती विज्ञापन जारी कर सकते हैं। ऐसे में सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे युवा अब अपनी तैयारी और तेज कर सकते हैं। जिससे आने वाला सुनहरा मौका उनके हाथ से न निकले।

सरकार ने क्या कहा?

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो. सोहेल ने पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सभी रिक्त पदों पर पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य तय किया गया है।

BPSC TRE 4.0 के तहत 32,388 शिक्षकों की भर्ती

इस मेगा भर्ती अभियान में सबसे बड़ा हिस्सा शिक्षा विभाग का है। BPSC TRE 4.0 के तहत 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने बिहार लोक सेवा आयोग को अधियाचना भेज दी है।

TRE 4.0 में कक्षा-वार पद

कक्षा पदों की संख्या

कक्षा 1 से 5 (प्राथमिक) 3,847

कक्षा 6 से 8 (मध्य विद्यालय) 8,563

कक्षा 9-10 (माध्यमिक) 3,877

कक्षा 11-12 (उच्च माध्यमिक) 16,101

कुल 32,388

आंगनबाड़ी में भी होगी बड़ी भर्ती

समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत समेकित बाल विकास सेवाओं (ICDS) को मजबूत करने के लिए 22,891 आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के पदों पर भर्ती को मंजूरी दी गई है।

किन विभागों में आएंगी नौकरियां?

TRE 4.0 और आंगनबाड़ी भर्ती के अलावा करीब 1.40 लाख पद अन्य विभागों में भरे जाएंगे। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

BSSC: राजस्व कर्मचारी, पंचायत सचिव, क्लर्क और अन्य इंटर/स्नातक स्तरीय पद

गृह विभाग (बिहार पुलिस): दरोगा, कांस्टेबल और तकनीकी शाखा के पद

स्वास्थ्य विभाग: डॉक्टर, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन और अन्य स्वास्थ्यकर्मी

भवन निर्माण एवं ग्रामीण विकास विभाग: जूनियर इंजीनियर (JE) और तकनीकी पद

अन्य प्रशासनिक विभाग: विभिन्न श्रेणियों के रिक्त पद

जल्द जारी हो सकते हैं भर्ती विज्ञापन

सरकार के अनुसार, सभी संबंधित आयोगों को अधियाचना भेजी जा चुकी है। अब आयोग अपनी प्रक्रिया पूरी कर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करेंगे। इसके बाद आवेदन, परीक्षा और नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी।

मुख्य बातें:

कुल भर्ती: 1,72,218 पद

भर्ती अवधि: वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27

TRE 4.0 शिक्षक भर्ती: 32,388 पद

आंगनबाड़ी भर्ती: 22,891 पद

भर्ती एजेंसियां: BPSC, BSSC और BTSC

अन्य विभाग: पुलिस, स्वास्थ्य, राजस्व, ग्रामीण विकास सहित कई विभाग

Tags:    

Similar News