Air India: इतिहास की सबसे बड़ी डील के करीब पहुंची एयर इंडिया, 500 नए विमान खरीदने जा रही एयरलाइन कंपनी

Air India: कभी घाटों और आर्थिक तंगी के कारण खबरों में रहने वाले एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया टाटा ग्रुप द्वारा अधिग्रहण किए जाने के बाद अब रफ्तार पकड़ने लगी है।

Update:2022-12-12 16:21 IST

इतिहास की सबसे बड़ी डील के करीब पहुंची एयर इंडिया, 500 नए विमान खरीदने जा रही एयरलाइन कंपनी: Photo- Social Media

Air India: कभी घाटों और आर्थिक तंगी के कारण खबरों में रहने वाले एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया (Air India) अब रफ्तार पकड़ने लगी है। टाटा ग्रुप द्वारा अधिग्रहण किए जाने के बाद से कंपनी व्यापक बदलाव के फेज से गुजर रही है। इस बीच खबर आई है कि एयरलाइन कंपनी 500 विमानों की खरीदारी करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें 400 छोटे और 100 बड़े विमान होंगे। बड़े विमानों में एयरबस ए-350 एस, बोइंग 787एस और बोइंग 777एस हो सकते हैं।

डील पर फिलहाल अंतिम मुहर नहीं लगी है। लेकिन इससे जुड़ी खबर ने एयरलाइन बाजार में खलबली मचा दी है। टाटा ग्रुप की ओर से फिलहाल इन सौदों को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। जानकारों की मानें तो अगर यह सौदा पक्का हो जाता है तो यह इतिहास की सबसे बड़ी डील होगी। अभी तक सर्वाधिक विमान खरीदने का रिकॉर्ड अमेरिकन एयरलाइंस के नाम दर्ज है। जिसने करीब 1 दशक पहले 460 एयरबस और बोइंग जेट खरीदे थे।

बाजार में अपना वर्चस्व चाहती है टाटा ग्रुप

घरेलू स्तर पर इंडिगो इंडियन एयरलाइन मार्केट की सबसे बड़ी खिलाड़ी है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमीरात जैसे विदेशी वाहकों का वर्चस्व कायम है। टाटा ग्रुप की मंशा क्षेत्रीय अंतरराष्ट्रीय यातायात और घरेलू बाजार के बड़े हिस्से पर कब्जा जमाना है। 500 नए प्लेन के ऑर्डर को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे एयर इंडिया की क्षमता में जबरदस्त इजाफा होगा। एयर इंडिया और विस्तारा के विलय के बाद कंपनी वैसे भी देश की सबसे अंतरराष्ट्रीय वाहन बन गई है। एयर इंडिया के बेड़े में अब 218 विमान हो चुके हैं।

जनवरी 2022 में प्राइवेट हो गई थी एयर इंडिया

जनवरी 2022 में टाटा ग्रुप (Tata Group) ने सफेद हाथी के नाम से कुख्यात हो चुके एयर इंडिया का अधिग्रहण कर लिया था। सरकारी कंपनी एयर इंडिया 27 जनवरी 2022 को प्राइवेट हो गई। इस डील के बाद टाटा देश की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी बन गई। दिलचस्प बात ये है कि इस एयरलाइन कंपनी की शुरूआत उद्योगपति जेआरडी टाटा ने ही की थी। बाद में ये कंपनी सरकार के पास चली गई। इसलिए जब टाटा ग्रुप ने इसका अधिग्रहण किया, तब इसे एयर इंडिया की घर वापसी बताया गया।

Tags:    

Similar News