Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दामों में मामूली नरमी, जानिए अपने शहर के भाव

Gold Silver Price Today: सोना प्रति दस ग्राम 52,250 रुपये का हो गया है। चांदी के दाम 200 रुपये घट कर प्रति किलो 57,600 रुपये हो गए हैं।;

Written By :  Neel Mani Lal
Update:2022-08-18 09:20 IST

सोने - चांदी के दाम (फोटो: सोशल मीडिया )

Gold Silver Price Today: चांदी के दामों में लगातार स्थिरता बनी हुई है और मामूली बदलाव ही देखा जा रहा है। आज 22 कैरट सोने के औसत दाम घट कर 47,900 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए हैं जबकि 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम 52,250 रुपये का हो गया है। दूसरी ओर, चांदी के दाम 200 रुपये घट कर प्रति किलो 57,600 रुपये हो गए हैं।

22 कैरट सोना : 4,790 रुपये प्रति ग्राम और 47,900 रुपये प्रति दस ग्राम।

24 कैरट सोना : प्रति एक ग्राम 5,225 रुपये तथा प्रति दस ग्राम 52,250 रुपये।

प्रमुख शहरों में भाव, प्रति दस ग्राम

चेन्नई : 48,490 रुपये (22 कैरट), 52,900 (24 कैरट)

मुंबई : 47,900 (22 कैरट), 52,250 (24 कैरट)

दिल्ली : 48,050 (22 कैरट), 52,400 (24 कैरट)

कोलकाता : 47,900 (22 कैरट), 52,250 (24 कैरट)

जयपुर : 48,050 (22 कैरट), 52,400 (24 कैरट)

लखनऊ : 48,05 (22 कैरट), 52,400 (24 कैरट)

पटना : 47,930 (22 कैरट), 52,280 (24 कैरट)

सूरत : 47,950 (22 कैरट), 52,310 (24 कैरट)

चांदी के भाव

चांदी के भी दाम में कमी आई है। आज चांदी के औसत दाम 57,600 रुपये प्रति किलो पर आ गए हैं। प्रमुख शहरों की बात करें तो दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना में दाम 57,600 रुपये प्रति किलो हैं जबकि चेन्नई, बंगलुरू, हैदराबाद, मैसूर आदि दक्षिण के शहरों में भाव 63,300 रुपये प्रति किलो हैं।

ध्यान दें

- सोने - चांदी के दिये गए दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सबका अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की गारंटी होता है।

Tags:    

Similar News