Gold Silver Price Today: सोने-चांदी में मामूली तेजी, जानिए अपने शहर के भाव
Gold Silver Price Today: 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम 51,820 रुपये का है। चांदी के दाम प्रति किलो 55,400 रुपये हो गए हैं।;
Gold Silver Rate Today (image credit social media)
Gold Silver Price Today: सोने चांदी के दामों में मामूली उतार चढ़ाव के बीच आज दोनों धातुओं के भाव थोड़ा बढ़े हैं। आज 22 कैरट सोने के औसत दाम 47,500 रुपये प्रति दस ग्राम हैं जबकि 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम 51,820 रुपये का है। दूसरी ओर, चांदी के दाम प्रति किलो 55,400 रुपये हो गए हैं।
22 कैरट सोना : 4,750 रुपये प्रति ग्राम और 47,500 रुपये प्रति दस ग्राम।
24 कैरट सोना : प्रति एक ग्राम 5,182 रुपये तथा प्रति दस ग्राम 51,820 रुपये।
प्रमुख शहरों में भाव, प्रति दस ग्राम
चेन्नई : 48,300 रुपये (22 कैरट), 52,690 (24 कैरट)
मुंबई : 47,500 (22 कैरट), 51,820 (24 कैरट)
दिल्ली : 47,650 (22 कैरट), 51,980 (24 कैरट)
कोलकाता : 47,500 (22 कैरट), 51,820 (24 कैरट)
जयपुर : 47,650 (22 कैरट), 51,980 (24 कैरट)
लखनऊ : 47,650 (22 कैरट), 51,980 (24 कैरट)
पटना : 47,530 (22 कैरट), 51,850 (24 कैरट)
सूरत : 47,550 (22 कैरट), 51,870 (24 कैरट)
चांदी के भाव
आज चांदी के औसत दाम बढ़ कर 55,400 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। प्रमुख शहरों की बात करें तो दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना में दाम 55,400 रुपये प्रति किलो हैं जबकि चेन्नई, बंगलुरू, हैदराबाद, मैसूर आदि दक्षिण के शहरों में भाव 61,100 रुपये प्रति किलो हैं।
ध्यान दें
- सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।
- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है।
- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की गारंटी होता है।