Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दाम में मामूली बदलाव, जानिए अपने शहर में भाव

Gold Silver Price Today: 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम 50,680 रुपये का हो गया है। चांदी के औसत दाम प्रति किलो 54,600 रुपये हैं।;

Newstrack :  Neel Mani Lal
Update:2022-07-28 09:21 IST

सोने - चांदी के दाम (फोटो: सोशल मीडिया )

Gold Silver Price Today: बुलियन मार्केट में सोने चांदी के दामों में आज मामूली बदलाव आया है।जहां सोना थोड़ा सस्ता हुआ है वहीं चांदी में मामूली बढ़ोतरी हुई है।

आज 22 कैरट सोने के औसत दाम 46,450 रुपये प्रति दस ग्राम हैं जबकि 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम 50,680 रुपये का हो गया है। दूसरी ओर, चांदी के औसत दाम प्रति किलो 54,600 रुपये हैं।

22 कैरट सोना : 4,645 रुपये प्रति ग्राम और 46,450 रुपये प्रति दस ग्राम।

24 कैरट सोना : प्रति एक ग्राम 5,068 रुपये तथा प्रति दस ग्राम 50,680 रुपये।

प्रमुख शहरों में भाव, प्रति दस ग्राम

चेन्नई : 47,350 रुपये (22 कैरट), 51,660 (24 कैरट)

मुंबई : 46,450 (22 कैरट), 50,680 (24 कैरट)

दिल्ली : 46,450 (22 कैरट), 50,680 (24 कैरट)

कोलकाता : 46,450 (22 कैरट), 50,680 (24 कैरट)

जयपुर : 46,600 (22 कैरट), 50,830 (24 कैरट)

लखनऊ : 46,600 (22 कैरट), 50,830 (24 कैरट)

पटना : 46,460 (22 कैरट), 50,690 (24 कैरट)

नासिक : 46,460 (22 कैरट), 50,690 (24 कैरट)

चांदी के भाव

आज चांदी के औसत दाम 54,600 रुपये प्रति किलो हैं। प्रमुख शहरों की बात करें तो दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना में दाम 54,600 रुपये प्रति किलो हैं जबकि चेन्नई, बंगलुरू, हैदराबाद, मैसूर आदि दक्षिण के शहरों में भाव 60,000 रुपये प्रति किलो हैं।

ध्यान दें

- सोने - चांदी के दिये गए दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सबका अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की गारंटी होता है।

Tags:    

Similar News