Gold Silver Price Today: सोने के दाम स्थिर, चांदी में मामूली बदलाव, जानिए अपने शहर में भाव

Gold Silver Price Today: 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम 51,490 रुपये का हो गया है। चांदी में 400 रुपये की तेजी होने से औसत दाम प्रति किलो 58,400 रुपये ।;

Written By :  Neel Mani Lal
Update:2022-07-31 10:26 IST

Gold Silver Price Today (photo: social media )

Gold Silver Price Today: सोने के दाम में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है जबकि चांदी के दामों में मामूली बदलाव है।आज 22 कैरट सोने के औसत दाम 47,200 रुपये प्रति दस ग्राम हैं जबकि 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम 51,490 रुपये का हो गया है। दूसरी ओर, चांदी में 400 रुपये की तेजी होने से औसत दाम प्रति किलो 58,400 रुपये हो गए हैं।

22 कैरट सोना : 4,720 रुपये प्रति ग्राम और 47,200 रुपये प्रति दस ग्राम।

24 कैरट सोना : प्रति एक ग्राम 5,149 रुपये तथा प्रति दस ग्राम 51,490 रुपये।

प्रमुख शहरों में भाव, प्रति दस ग्राम

चेन्नई : 48,050 रुपये (22 कैरट), 52,420 (24 कैरट)

मुंबई : 47,200 (22 कैरट), 51,490 (24 कैरट)

दिल्ली : 47,350 (22 कैरट), 51,660 (24 कैरट)

कोलकाता : 47,200 (22 कैरट), 51,490 (24 कैरट)

जयपुर : 47,350 (22 कैरट), 51,660 (24 कैरट)

लखनऊ : 47,350 (22 कैरट), 51,660 (24 कैरट)

पटना : 47,230 (22 कैरट), 51,570 (24 कैरट)

नासिक : 47,230 (22 कैरट), 51,570 (24 कैरट)

चांदी के भाव

चांदी के दाम में आज फिर जोरदार तेजी आई है। 400 रुपये की बढ़ोतरी के साथ आज चांदी के औसत दाम 58,400 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। प्रमुख शहरों की बात करें तो दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना में दाम 58,400 रुपये प्रति किलो हैं जबकि चेन्नई, बंगलुरू, हैदराबाद, मैसूर आदि दक्षिण के शहरों में भाव 63,700 रुपये प्रति किलो हैं।

ध्यान दें

- सोने - चांदी के दिये गए दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सबका अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की गारंटी होता है।

Tags:    

Similar News