Gold Silver Prices Today: सोना के दाम में बढ़ोतरी, चांदी के भाव गिरे, जानिए अपने शहरों में कीमती आभूषण के भाव

Gold Silver Prices Today Update 8 December 2022: आज सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के भाव 220 रुपये महंगा होकर 54,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जानिए चांदी का भाव।

Written By :  Viren Singh
Update: 2022-12-08 00:13 GMT

Gold Silver Prices Today (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Prices Today 8 December 2022: भारतीय सर्राफा बाजार में 08 दिसंबर, 2022 को कीमती आभूषण सोना और चांदी के ताजा भाव में जारी हो गए हैं। कारोबारी सत्र के चौथे दिन गुरुवार को सोना भाव में तेजी आई है तो वहीं चांदी के दाम कम हुए हैं। दाम बढ़ने के बाद सोना 54 हजार के पार चला गया है। वहीं दाम गिरने के बाद चांदी 66 हजार के नीचे आ गई है। इस समय देश में शादियों की सीजन चल रहा है। ऐसे समय कीमती आभूषण की मांग काफी अधिक रहती है। ऐसे समय सोने के भाव में बढ़ोतरी आना लोगों के लिए चिंता का सबब है। अगर आप आज सोने की खरीदारी या निवेश का मन बना रहे हैं तो दाम खर्च करने पड़ेंगे।

आज अगर सोने को खरीदने का मन बना रहे हैं तो अधिक पैसे खर्च करना पड़ा सकता है।

राष्ट्रीय स्तर पर सोना चांदी का भाव

सर्राफा बाजार से मिली जानकारी के मुताबिक,आज को 24 कैरेट सोने के भाव 220 रुपये महंगा होकर 54,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने के भाव 200 रुपए महंगा होकर 49650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, चांदी के भाव में आज गिरावट आई है और यह 500 रुपये सस्ती हुई है। इस गिरावट के बाद 999 शुद्ध वाली चांदी 65,500 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।

इसके अलावा 22 कैरट सोना 1 प्रति ग्राम 4965 रुपए और प्रति 10 ग्राम 49650 रुपए है, जबकि 24 कैरट सोना 1 ग्राम 5145 रुपए और प्रति दम ग्राम 54150 रुपए है।

प्रमुख शहरों में भाव, प्रति दस ग्राम

चेन्नई : 50160 रुपये (22 कैरट) 54720 (24 कैरट)

मुंबई : 49500 (22 कैरट), 54000 (24 कैरट)

दिल्ली : 49650 (22 कैरट), 54150 (24 कैरट)

कोलकाता : 49500 (22 कैरट), 54000 (24 कैरट)

जयपुर : 49650 (22 कैरट), 54150 (24 कैरट)

लखनऊ : 49650 (22 कैरट), 54150 (24 कैरट)

पटना : 49550 (22 कैरट), 54050 (24 कैरट)

भुवनेश्वर : 49500 (22 कैरट), 54000 (24 कैरट)

चांदी का भाव

चांदी के औसत दाम आज 65,500 रुपये प्रति किलो है। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ आदि शहरों में दाम 65500 प्रति किलो हैं। जबकि चेन्नई, हैदराबाद, बंगलुरू आदि शहरों में दाम 71000 रुपये हैं। चांदी के दामों में इस तरह का अंतर बना रहता है।

कीमती आभूषण को खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

- सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की गारंटी होता है।


Tags:    

Similar News