Gold Silver Rate Today: सोना हुआ मंहगा, चांदी के दाम में आई गिरावट, जानिए 10 ग्राम सोने का भाव

Gold Silver Rate Today: लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने के भाव 523360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। जानिए देश के प्रमुख शहरों के कीमती आभूषण के रेट?

Written By :  Viren Singh
Update:2022-11-18 09:37 IST

Gold Silver Rate Today (सोशल मीडिया)

Gold Silver Rate Today 18 November 2022: बुलियन मार्केट में 18 नवंबर, 2022 को कीमती आभूषण सोना और चांदी के लेटेस्ट भाव जारी कर दिये गए हैं। कारोबारी सप्ताह के आखिरी यानी पांचवें दिन शुक्रवार को जहां सोने के भाव में इजाफा आया है तो वहीं चांदी के कम हुए हैं। फिलहाल सोने के भाव में आज हल्का इजाफा देखने को मिला है,जिसके बाद यह 53 हजार के पार चला गया है। वहीं, चांदी के भाव कम होने के बाद 61 हजार के करीब ट्रेंड कर रही है। ऐसे अगर आप कीमती आभूषण वस्तुओं को खरीदने या फिर निवेश करने का मन बना रहे हैं तो दिन अच्छा है।

सोना चांदी का औसत भाव

गुड रिटर्न्स के मुताबिक, सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के भाव 10 रुपये महंगा होकर 53650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट सोने के भाव भी 10 रुपये बढ़कर 48910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हो गया है। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव में 800 रुपये की तगड़ी गिरावट आई है और यह 61200 पर आ गई है।

इसके अलावा 22 कैरट सोना 1 प्रति ग्राम 4891 रुपए और प्रति 10 ग्राम 48910 रुपए है। 24 कैरट सोना 1 ग्राम 5336 रुपए और प्रति दम ग्राम 53360 रुपए है।

प्रमुख शहरों में भाव, प्रति दस ग्राम

चेन्नई : 49,510 रुपये (22 कैरट) 54,010 (24 कैरट)

मुंबई : 48760 (22 कैरट), 52190 (24 कैरट)

दिल्ली : 48910 (22 कैरट), 53360 (24 कैरट)

कोलकाता : 48760 (22 कैरट), 53190 (24 कैरट)

जयपुर : 48190 (22 कैरट), 53360 (24 कैरट)

लखनऊ : 48190 (22 कैरट), 523360 (24 कैरट)

पटना : 48790 (22 कैरट), 53220 (24 कैरट)

भुवनेश्वर : 48760 (22 कैरट), 53190 (24 कैरट)

चांदी के भाव

चांदी के औसत दाम आज 61,200 रुपये प्रति किलो है। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ आदि शहरों में दाम 61,200 प्रति किलो हैं। जबकि चेन्नई, हैदराबाद, बंगलुरू आदि शहरों में दाम 67200 रुपये हैं। चांदी के दामों में इस तरह का अंतर बना रहता है।

कीमती आभूषण को खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

- सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की गारंटी होता है।

Tags:    

Similar News