Goldman Sachs Layoffs: गोल्डमैन सैक्स में इस हफ्ते शुरू हो सकती छंटनी, समाप्त होने वाली हैं इतनी नौकरियां

Goldman Sachs Layoffs: वित्त वर्ष 2022 में गोल्डमैन सैक्स के कारोबार में तगड़ी गिरावट आई है। साल 2022 में कंपनी का निवेश बैंकिंग शुल्क घटकर 77 बिलियन डॉलर रह गया है। कारोबार में हुआ घाटा भी लोगों की छंटनी का कारण है।

Written By :  Viren Singh
Update: 2023-01-09 08:55 GMT

Goldman Sachs Layoffs (Social Media)  

Goldman Sachs Layoffs: वैश्विक स्तर पर फैली आर्थिक अनिश्चितता और मंदी के बीच अमेरिका की कई बड़ी कंपनियां अपने कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा कर चुकी हैं। इसमें कुछ कंपनी की छंटनी बीते नवंबर महीनें से शुरू हो चुकी है और कुछ नए साल से छंटनी शुरू करने वाली हैं। अमेरिका की गोल्डमैन सैक्स ग्रुप भी कर्मचारियों के छंटनी की घोषणा कर चुका है। अब इस ग्रुप के छंटनी के मामलें में एक बड़ी जानकारी सामने आए है। इस मामले से जुड़े एक व्यक्ति के मुताबिक, छंटनी की घोषणा को अब गोल्डमैन सैक्स ग्रुप अमल करने जा रहा है। कंपनी 11 जनवरी, 2023 यानी बुधवार से छंटनी शुरू कर सकती है। कंपनी ने छंटनी का कदम ऐसे समय उठाया है, जब वह कठिन दौर में चली रही है।

इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा

समाचार एजेंसी रॉयटर्स को एक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गोल्डमैन सैक्स कंपनी 3,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी कर सकता है। हालांकि अभी तक कर्मियों की छंटनी की अंतिम संख्या निर्धारित नहीं की गई है। रॉयटर्स के अनुसार, फिलहाल छंटनी को लेकर गोल्डमैन सैक्स की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है।

इस वजह से जा रहीं लोगों को नौकरियां

इससे पहले की रिपोर्ट्स में कहा गया था कि गोल्डमैन सैक्स तीसरी तिमाही के अंत तक करीब 3200 पदों में कटौती करेगा। मौजूदा समय कंपनी के करीब 49,100 कर्मचारियों की संख्या है। इतनी भारी तादात में होने वाली छंटनी कोरोनो वायरस महामारी के दौरान गोल्डमैन में भर्ती की होड़ का परिणाम है।

यह विभागों में होगी छंटनी

मिली जानकारी के मुताबिक, गोल्डमैन सैक्स की छंटनी इसके निवेश बैंकिंग प्रभाग के इर्द-गिर्द केंद्रित होने की संभावना है। हालांकि इस छंटनी से कंपनी के अन्य प्रभाग भी प्रभावित होगा। रॉयटर्स के सूत्रों के अनुसार, कंपनी उपभोक्ता व्यवसाय में भी सैंकडों नौकरियों में कटौती कर सकती है।

कंपनी का घटा निवेश बैंकिंग शुल्क

रिपोर्ट के अनुसार, इस सालगोल्डमैन सैक्स के निवेश बैंकिंग शुल्क में तगड़ी गिरावट आई है। वित्त वर्ष -2022 में निवेश बैंकिंग शुल्क घटकर 77 बिलियन डॉलर रह गया है। इससे पहले बीते वर्ष 2021 में 132.3 बिलियन डॉलर था। इसके अलावा दिसंबर 2020 तक विलय और अधिग्रहण का कुल मूल्य 37 प्रतिशत घटकर 3.66 ट्रिलियन डॉलर रह गया है।

ये दिग्गज कंपनियां भी कर रहीं छंटनी

गोल्डमैन सैक्स के अलावा अमेरिका की कई बड़ी कंपनियों ने भी अपने कर्मियों की संख्या में कटौती की घोषणा कर चुकी हैं। इसमें वीडियो-होस्टिंग प्लेटफॉर्म वीमियो, सॉफ्टवेयर कंपनी सेल्सफोर्स, तकनीकी दिग्गज मेटा, ट्विटर और अमेज़ॅन जैसे की कंपनियां शामिल हैं। हाल ही में फास्ट-फूड चेन मैकडॉनल्ड्स ने भी भारी संख्या में छंटनी की घोषणा की है। कंपनी य छंटनी अप्रैल में शुरू करने जा रही है।

Tags:    

Similar News