Jio BP Launches E20: जियो-बीपी ने लॉन्च किया 20 फीसदी इथेनॉल मिक्स वाला पेट्रोल-E20
Jio BP Launches E20: E20 पेट्रोल अभी जियो-बीपी के चुनिंदा पेट्रोल पंप पर मिलेगा और जल्द ही यह जियो-बीपी के सभी पंप पर उपलब्ध होगा।;
Jio BP launches E20 petrol with 20 percent ethanol mix (Social Media)
Jio BP Launches E20: रिलायंस और बीपी के संयुक्त उद्यम जियो-बीपी ने आज E20 पेट्रोल को मार्केट में लॉन्च कर दिया। जैसा की नाम से ही जाहिर है E20 पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल मिक्स किया गया है। 20% इथेनॉल मिक्स पेट्रोल बाजार में उतारने वाली जियो-बीपी देश की पहली कंपनी है। E20 पेट्रोल अभी जियो-बीपी के चुनिंदा पेट्रोल पंप्स पर मिलेगा और जल्द ही यह जियो-बीपी के सभी पंप्स पर उपलब्ध होगा।
दरअसल केंद्र सरकार देश की तेल आयात लागत को कम करने में जुटी है। ऊर्जा सुरक्षा, कम कार्बन उत्सर्जन, बेहतर वायु गुणवत्ता, आत्मनिर्भरता, पराली जैसी अवशेषों का उपयोग और किसानों की आय बढ़ाने के लिए भारत सरकार ने पेट्रोल में इथेनॉल मिक्स करने के लिए गाइडलाइन जारी की थी। जियो-बीपी का E20 पेट्रोल देश की ऊर्जी सुरक्षा और सरकारी गाइडलाइन के अनुरूप है।
ईंधन और मोबिलिटी का भारतीय बाजार तेजी से बढ़ रहा है। अगले 20 वर्षों तक इसके दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला ईंधन बाजार होने की उम्मीद है। जियो-बीपी मोबिलिटी स्टेशनों को इस बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
E20 पेट्रोल क्या है?
ई20 पेट्रोल में 80 फिसदी हिस्सा पेट्रोल होता है और 20 फिसदी हिस्सा एथेनॉल का। इसे ही ई20 पेट्रोल कहा जाता है। इसका स्तेमाल भी पेट्रोल की तरह ही ईंधन की तरह ही किया जाता है। भारत ने पेट्रोल की खपत को कम करने के लिए इस इथेनाल को पेट्रोल के साथ मिलाने के लिए इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (EBP) को प्रारंभ किया है।
एथेनॉल क्या है?
एथेनॉल एक प्रकार का अल्कोहल होता है। यह स्टार्च और शुगर के किण्वन से बनता है। इसे गन्ने के रस, मक्का, सड़े आलू, सड़ी सब्जियां, मीठा चुकंदर, ज्वार, चावल की भूसी, गेहूं की भूसी या बांस आदि से बनाया जाता है।