Gold Silver Price Today: सोना चांदी ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, 24 केरैट गोल्ड बना 72 हजारी, जानें अपने शहर के भाव

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-04-10 02:31 GMT

Gold Silver Price Today: यूपी में लोगों को सोना चांदी के भाव से लगातार झटका मिला रहा है। 10 अप्रैल को सर्राफा बाजार में सोना चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। बुधवार को राज्य में सोने के दाम में कुछ पैसों की तेजी आई है, जबकि चांदी स्थिर रही है। सोना 100 रुपये से अधिक महंगा होने के बाद 72 हजार के करीब पहुंच गया है। ऐसे में अगर आप बाजार सोना चांदी लेने जा रहे हैं तो आज आपको अधिक दाम खर्च करने पड़ेंगे।

लखनऊ में सोना 100 रुपयए तेज

लखनऊ बुलियन मार्केट में बुधवार को सोने भाव में तेजी आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 110 रुपए तेज होकर 71,880 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 100 रुपए तेज हुआ है और यह 65,900 रुपए 10 ग्राम पर आ गया है। इस वृद्धि के बाद एक बार फिर सोना ने अपना उच्चतम स्तर छु लिया है। इससे पहले मंगलवार को 24 कैरेट सोना 71,770 रुपये 10 ग्राम पर था। जबकि 22 कैरेट 65,800 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी बनी है 84 हजारी 

लखनऊ सर्राफा बाजार में चांदी के भाव बुधवार को कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले बीते कई दिनों से इसमें तेजी आई थी। आज चांदी स्थिर होने के बाद भी 84,500 रुपए किलो पर कारोबारी कर र ही है। इससे पहले मंगलवार को चांदी में 1 हजार रुपये की तेजी आई थी और यह 84,500 रुपये किलो पर आ गई थी। सोमवार को चांदी 83,500 रुपये पर थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

65,900 (22 कैरट)

71,880 (24 कैरट)

आगरा

65,900 (22 कैरट)

71,880 (24 कैरट)

नोएडा

65,900 (22 कैरट)

71,880 (24 कैरट)

गाजियाबाद

65,900 (22 कैरट)

71,880 (24 कैरट)

वाराणसी

65,900 (22 कैरट)

71,880 (24 कैरट)

मथुरा

65,900 (22 कैरट)

71,880 (24 कैरट)

जानिए कैसे तय होते हैं सोना चांदी के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें भाव

बता दें कि भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। वहीं लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News