Sona Chandi Ka Bhav Today: फटाफट खरीद लीजिए सोना चांदी...आ गई गिरावट, जानें अपने शहर के नए दाम

Sona Chandi Ka Bhav Today: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-01-17 01:30 GMT

Sona Chandi Ka Bhav Today (सोशल मीडिया) 

Sona Chandi Ka Bhav Today: यूपी में 17 जनवरी को सोना-चांदी के लेटेस्ट रेट्स जारी हो गए हैं। राहत की बात यह है कि सूबे में बुधवार को सोना चांदी के दाम में गिरावटआई है। प्रदेश में सोना 100 रुपए 10 ग्राम सस्ता हुआ है, जबकि चांदी 300 रुपये किलो लुढ़की है। हालांकि आज के गिरावट के बाद भी कीमती आभूषण महंगा बना हुआ है। ऐसे में अगर कोई आज भी सोना चांदी बाजार से लेने जा रहा तो उसको अधिक दाम खर्च करना पड़ेगा।

सोना इतना रुपए सस्ता

लखनऊ सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के दाम में गिरावट आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 110 रुपये सस्ता हुआ है और यह 63,480 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इसके अलावा 22 कैरेट सोना 100 रुपए टूटा है और यह 58,200 रुपये 10 ग्राम पहुंच गया है। इससे पहले मंगलवार को शहर में सोना महंगा था। तब 24 कैरेट सोना 63,590 रुपये 10 ग्राम पर और 22 कैरेट सोना 58,300 रुपए 10 ग्राम पर था। सोमवार 24 कैरेट 63,420 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेंड किया था, जबकि 22 कैरेट सोना 58,150 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी 300 रुपए सस्ती

लखनऊ सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी के दाम में गिरावट आई है। शहर में चांदी 300 रुपये किलो सस्ती हुई है, जिसके बाद यह 76,500 रुपये किलो पर ट्रेंड कर रही है। इससे पहले मंगलवार को लखनऊ में चांदी के दाम में 300 रुपए की वृद्धि आई थी और यह 76,800 रुपये किलो पर पहुंच गई थी। सोमवार को चांदी 76,500 रुपये किलो पर कारोबार किया।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

58,200 (22 कैरट)

63,480 (24 कैरट)

आगरा

58,200 (22 कैरट)

63,480 (24 कैरट)

नोएडा

58,200 (22 कैरट)

63,480 (24 कैरट)

गाजियाबाद

58,200 (22 कैरट)

63,480 (24 कैरट)

वाराणसी

58,200 (22 कैरट)

63,480 (24 कैरट)

मथुरा

58,200 (22 कैरट)

63,480 (24 कैरट)

इन चीजों से तय होते हैं कीमती आभूषण के दाम

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

Tags:    

Similar News