Sona Chandi Ka Bhav Today: लगातार दूसरे दिन सोना चांदी हुआ सस्ता, आज 24 कैरेट गोल्ड के लिए देने होंगे इतने रुपये

Sona Chandi Ka Bhav Today: लखनऊ सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने के दाम में गिरावट आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 380 रुपये सस्ता हुआ है।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-01-18 01:00 GMT

Sona Chandi Ka Bhav Today: (सोशल मीडिया) 

Sona Chandi Ka Bhav Today: यूपी में 18 जनवरी को कीमती आभूषण सोना-चांदी के लेटेस्ट रेट्स जारी हो गए हैं। प्रदेश में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन सोना चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली है। सोना 300 रुपये अधिक सस्ता हुआ है, जबकि चांदी 600 रुपये किलो टूटी है। इससे पहले बुधवार को भी प्रदेश में कीमती आभूषणों के दाम में गिरावट आई थी। अगर आज बाजार से सोना चांदी लेने का मन बना रहे हैं तो आपको राहत मिलेगी।

सोना इतना रुपए सस्ता

लखनऊ सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने के दाम में गिरावट आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 380 रुपये सस्ता हुआ है और यह 63,100 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इसके अलावा 22 कैरेट सोना 350 रुपए टूटा है और यह 57,850 रुपये 10 ग्राम पहुंच गया है। इससे पहले बुधवार को भी लखनऊ में सोना टूटा था। तब 24 कैरेट सोना 63,100 रुपये 10 ग्राम पर और 22 कैरेट सोना 58,200 रुपए 10 ग्राम पर था।

चांदी 600 रुपए लुढ़की

लखनऊ सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी के दाम में भी गिरावट आई है। यह दूसरा दिन है, जब शहर में चांदी सस्ती हुई है। आज चांदी 600 रुपये किलो सस्ती हुई है, जिसके बाद 75,900 रुपये किलो पर आ गई ह। इससे पहले यह कल 300 रुपये टूटी थी और यह 76,500 रुपये किलो पर ट्रेंड कर रही थी। मंगलवार को चांदी के दाम में 300 रुपए की वृद्धि आई थी और यह 76,800 रुपये किलो पर पहुंच गई थी। सोमवार को चांदी 76,500 रुपये किलो पर कारोबार किया।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

आगरा

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

नोएडा

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

गाजियाबाद

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

वाराणसी

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

मथुरा

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

ऐसे तय किये जाते हैं सोने के दाम

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

Tags:    

Similar News