Gold Silver Price 19 Nov 2023: 24 कैरेट सोना इतना रुपये लुढ़का, चांदी भी हुई सस्ती, फटाफट कर लीजिए आज खरीदारी

UP Gold Silver Price 19 Nov 2023: लखनऊ सर्राफा बाजार में रविवार को 24 कैरेट सोने के भाव में गिरावट आई है, जबकि 22 कैरेट सोना महंगा होने के बाद स्थिर है।

Report :  Viren Singh
Update: 2023-11-19 00:15 GMT

Gold Silver Price 18 Nov 2023 (सोशल मीडिया) 

UP Gold Silver Price  Today 19 Nov 2023: यूपी में 19 नवंबर को सोना चांदी के नए रेट जारी हो गए हैं। रविवार को यहां प्रदेश में 24 कैरेट सोने और चांदी के भाव में गिराटव देखने को मिली है तो वहीं 22 कैरेट सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सूबे में 22 कैरेट सोना शनिवार को तेज होने के बाद रविवार को स्थिर रहा है, जिससे लोगों को एक प्रकार से झटका लगा है,क्योंकि अधिकांश लोग सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की आभूषण की खरीदारी करते हैं और ऐसे में अगर कोई भी व्यक्ति इस सोने को खरीदता है तो इसको अधिक दाम चुकता करना पड़ेगा।

इस कैरेट सोने के घटे दाम

लखनऊ सर्राफा बाजार में रविवार को 24 कैरेट सोने के भाव में गिरावट आई है, जबकि 22 कैरेट सोना महंगा होने के बाद स्थिर है। आज शहर में 24 कैरेट सोना 50 रुपए घटकर 61,790 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना स्थिर होने के बाद 56,700 रुपये 10 ग्राम पर हो गया है। इससे पहले शनिवार को 24 कैरेट सोने का 61,840 रुपए 10 ग्राम पर था। वहीं 22 कैरेट सोना 56,700 रुपए 10 ग्राम पर था।

चांदी 500 रुपये टूटी

लखनऊ में चांदी के भाव में गिरावट आई है। रविवार को चांदी 500 रुपये सस्ती हुई है, जिसके बाद यह 76,500 रुपये किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले शनिवार को चांदी के भाव 1500 रुपये उछले थे और यह 76,500 रुपए किलो पर पहुंच गई थी। शुक्रवार को चांदी 75 हजार रुपये पर थी।

अन्य जिलों में सोने के भाव

कानपुर

56,700 (22 कैरट)

61,790 (24 कैरट)

आगरा

56,700 (22 कैरट)

61,790 (24 कैरट)

नोएडा

56,700 (22 कैरट)

61,790 (24 कैरट)

गाजियाबाद

56,700 (22 कैरट)

61,790 (24 कैरट)

वाराणसी

56,700 (22 कैरट)

61,790 (24 कैरट)

मथुरा

56,700 (22 कैरट)

61,790 (24 कैरट)

फोन से ऐसे जानिए सोने के भाव

बुलियन मार्केट में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ऐसे में अगर किसी ग्राहक को सोना-चांदी के सही रेट जनाना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से पता करना होगा। इसके अलावा लोग चाहें तो मिस्ड कॉल से सोने के भाव पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना होगा। कुछ ही देश में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे।

Tags:    

Similar News