मथुरा में अग्निवीरों ने हाई वे पर किया हंगामा,बस पर किया पथराव

अग्निपथ स्कीम पर उत्तर प्रदेश में दूसरे दिन भी बबाल जारी है। मथुरा में युवा सुबह से ही हाई वे पर उतर आए। यहां युवाओं ने आगरा दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हंगामा करते हुए एक बस पर पथराव कर दिया। वहीं कुछ युवा दिल्ली मुंबई रेल ट्रैक के आसपास जमा हो गए हैं। युवाओं के बबाल को देखते हुए डीएम , एसएसपी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।

आगरा दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर किया बबाल

अग्निपथ स्कीम को लेकर युवाओं का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा। गुरुवार को मथुरा के फरह में हाई वे जाम किया तो शुक्रवार को थाना हाई वे क्षेत्र में सैंकड़ों युवा हाई वे पर आ गए। मुंह ढके युवाओं ने उत्तर प्रदेश परिवहन की एक बस पर पथराव किया। आगरा दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दस से 15 मिनट तक अराजकता का माहौल रहा।

डीएम एसएसपी पहुंचे मौके पर

हाई वे पर हंगामा और पथराव की सूचना मिलते ही डीएम,एसएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। हंगामा कर रहे युवाओं की पुलिस से नौकझौंक भी हुई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर मौके से युवाओं को खदेड़ा। कुछ युवा दिल्ली मुंबई रेल ट्रैक के आसपास जमा हो गए।

Update: 2022-06-17 04:52 GMT

Linked news