IND vs PAK Live Update: रोहित के बल्ले से छक्कों की बरसात, 9-77/1

8 वें ओवर के लिए मोहम्मद नवाज क्रीज कर आए, ओवर के चौथी गेंद पर रोहित शर्मा ने दूसरा छक्का जड़ दिया। इस ओवर में कुल 9 रन की बढ़त मिली। भारत 63 के स्कोर पर पहुंच चुका है। 9 वें ओवर के लिए हरीश रउफ क्रीज पर आए, गेंदबाज बदलने के बाद भी रोहित शर्मा का फॉर्म वही रहा। ओवर की शुरुआत रोहित शर्मा ने 87 मीटर के छक्के से किया। ओवर के तीसरी गेंद पर रन आउट की संभावना कोहली के लिए बनी। गेंद ऑफ और मिडिल पर लो फुल टॉस रहा, रोहित ने मिड ऑन पर शॉट मारा। रन लेने के लिए दौड़ पड़े। लेकिन विराट कोहली खड़े रहे। देर से दौड़े और खुद को रनआउट होने से बचा लिया।ओवर की समाप्ति भी रोहित शर्मा ने छक्के के साथ किया। कुल 14 रन की बढ़त मिली।

Update: 2023-10-14 12:57 GMT

Linked news