रक्षा मंत्री- PM मोदी के कार्यकाल में विकास ने नई... ... GBC 4.0: PM मोदी बोले- 'राजनीति छोड़िए, यूपी से सीखिए...कैसे वन ट्रिलियन इकॉनमी के लिए काम करते हैं'



रक्षा मंत्री- PM मोदी के कार्यकाल में विकास ने नई ऊंचाइयों को छुआ

लखनऊ सांसद और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) ने अपने संबोधन में कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में जो विकास की आधारशिला रखी गई है। उससे हमारा देश प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे और चौथे कार्यकाल में विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। ये हमारा विश्वास है। उन्होंने कहा, पीएम मोदी देश के आने वाले 1000 साल के लिए आधारशिला रखने का काम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारत निरंतर आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में एक हैं। रक्षामंत्री ने आगे कहा, पहले राजनेताओं की उद्योगपतियों से मुलाकात को संदेह की नजरों से देखा जाता था। मगर, अब देश के उद्योगपति सरकार के साथ मिलकर विकास के नए द्वार खोल रहे हैं'।

Update: 2024-02-19 09:28 GMT

Linked news