19 वें राउंड में सुधाकर सिंह 25,133 मतों से... ... Ghosi By Election Result: घोसी उपचुनाव में सपा के सुधाकर सिंह की बड़ी जीत, करीब 43 हजार मतों से जीते, बीजेपी के दारा सिंह हारे

19 वें राउंड में सुधाकर सिंह 25,133 मतों से आगे

घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 25,133 वोट से आगे चल रहे हैं। 19 वें राउंड की मतगणना के मुताबिक, सपा प्रत्याशी को 74,946 वोट जबकि बीजेपी को 49,813 वोट मिले हैं। वहीं, नोटा को 1,054 मत प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 25135 वोट से आगे चल रहे हैं। इस उप चुनाव में बीजेपी ने सपा से बीजेपी में शामिल हुए दारा सिंह चौहान को अपना कैंडिडेट बनाया था। हालांकि, सुधाकर सिंह के आगे दारा सिंह चौहान अपना जादू  बिखेरने में नाकामयाब रहे। 

Update: 2023-09-08 10:23 GMT

Linked news