सहारनपुर से अखिलेश यादव की रिहाई की मांग को लेकर डीएम दफ्तर पर हंगामा

सहारनपुर से नीना जैन के मुताबिक अखिलेश यादव की रिहाई की मांग को लेकर डीएम दफ्तर पर हंगामा हुआ व योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी हुई। सपा विधायक संजय गर्ग व उनके समर्थकों पर पुलिस ने सख्ती की। डीएम दफ्तर पर हंगामा करने के आरोप में सपा विधायक सपा के कई पार्षदों को सहारनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी को अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है। पुलिस पिछले दो घँटों से सपा कार्यकर्ताओं ने डीएम दफ्तर पर बरपा रखा था हंगामा

जनपद में आज नेहरू मार्केट से लेकर घंटाघर तक जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नारेबाजी करते हुए जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत पर दुख जताते हुए लोकतंत्र की हत्या को लेकर सरकार की निंदा की, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए सहारनपुर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

Update: 2021-10-04 08:03 GMT

Linked news