सरकार और संसद क्या निर्णय लेती है, इस पर विश्व की निगाहें

Parliament Session: राष्ट्रपति ने कहा हासिल हुईं राष्ट्रीय उपलब्धियों से यह साफ है कि हम अपनी दायित्व निर्वाहन कितना निष्ठा के साथ कर रहे हैं। 18वीं लोकसभा में पहली बार कई सदस्य संसदीय प्रणाली का हिस्सा बने हैं। पुराने सदस्य भी नई उत्साह के साथ सदन में आए हैं। हम सभी जानते हैं कि आज का समय भारत के लिए बहुत अनुकूल है। आने वाले समय भारत सरकार और संसद क्या निर्णय लेते ही है और क्या नीतियां बनाती है, इस पर पूरे विश्व की नजर है। इस अनुकूल समय का लाभ देश को मिले, इसका दायित्व सरकार के साथ संसद के हर सदस्यों का भी है। पिछले 10 वर्षों में जो परिवर्तन हुआ है और जो नया आत्मविश्ववास देश के अंदर आया है। इससे विकसित भारत को बनाने की नई गाति प्राप्त हो चुकी है। यह ध्यान रखने की जरूरत है, विकसित भारत का निर्माण देश के हर नागरिक की आकांक्षाएं और संकल्प भी है। इसमें अवरोध उत्पन्न न हो, यह हम सभी का दायित्व भी है और संकल्प भी है।

Update: 2024-06-27 06:40 GMT

Linked news