द्रौपदी मुर्मू की जीत पर बिहार में जश्न ... ... Presidential Election Result : द्रौपदी मुर्मू ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, पीएम मोदी ने घर पहुंच दी बधाई

द्रौपदी मुर्मू की जीत पर बिहार में जश्न

राष्ट्रपति चुनाव के मतगणना के नतीजों में तीसरे राउंड के बाद एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू जीत चुकी हैं। मुर्मू देश की अगली राष्ट्रपति होंगी। इसी बीच बिहार की राजधानी पटना में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता जश्न मनाते देखे जा रहे हैं। बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि, 'ऐसा समाज जो राजनीतिक क्षेत्र में कभी हाशिए पर रहा करता था, उस समाज से आने वाली द्रौपदी मुर्मू आज देश की प्रथम नागरिक बनने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि, द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्व में देश निश्चित तौर पर आगे बढ़ेगा।'

Update: 2022-07-21 14:22 GMT

Linked news