Bahraich News: जीत पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न, की आतिशबाजी, अध्यक्ष बोले- "ये राम और राष्ट्र के आराधक नए भारत की जीत"
Bahraich News: जीत पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न, की आतिशबाजी, अध्यक्ष बोले- "ये राम और राष्ट्र के आराधक नए भारत की जीत"
Bahraich: यूपी उपचुनाव और महाराष्ट्र में भाजपा की जीत पर पूरे देवीपाटन मंडल सहित बहराइच में जश्न मन रहा है। भाजपा नेता इस जीत से उत्साहित नजर आ रहे हैं। बहराइच भाजपा कार्यालय पर एक उत्साहित नेता ने जीत के जश्न में सराबोर होकर योगी आदित्यनाथ को कुछ अलग अंदाज में बधाई दी। भाजपा की प्रचण्ड जीत पर बहराइच भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इसके साथ ही आतिशबाजी कर जश्न मनाया।
जिला अध्यक्ष बृजेश पांडेय ने सभी को मिठाई खिला कर बधाई दी। कहा कि ये जीत भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की जीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महाराष्ट्र में भाजपा ने भारी मतों से जीत हासिल की है। निश्चित तौर पर आने वाले समय में भाजपा का परचम पूरे देश में फहराएगा। उन्होंने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेहनत और लगन से उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में सात सीट पर जीत दर्ज कराकर सपा कांग्रेस को आईना दिखाया है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि देश का स्वर्णिम भविष्य भारतीय जनता पार्टी के हाथों में ही है।
अध्यक्ष ने महाराष्ट्र में प्रचंड जीत पर कहा कि जो जनादेश महाराष्ट्र में मिला, ये राम और राष्ट्र के आराधक नए भारत की जीत है। आंबेडकर का अपमान करने वालों की पराजय है। आज फिर से स्पष्ट हुआ है कि देश की जनता को मोदी की नीति, नीयत और निर्णय पर अटूट विश्वास है। तुष्टिकरण और सांप्रदायिकता के शॉर्टकट से सरकार बनाने का सपना देख रहे इंडी गठबंधन की ये पराजय है।
साथ ही कहा है सीएम योगी का यह नारा बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। ये देश की बहुसंख्यक जनता को संदेश था और मतदाताओं को राष्ट्रवाद, की याद आई, जिस कारण जीत दिलाई। साथ ही ये जीत डबल इंजन सरकार की सुरक्षा-सुशासन एवं जन-कल्याणकारी नीतियों को और मजबूती देती है।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर इस विजय की बधाई दी।
इस दौरान जिला महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सरदार मनदीप सिंह वालिया, जिला मंत्री सुनील श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार मिश्रा ,राम गोपाल मिश्रा, घनश्याम कश्यप, रवि किशन, मंजुला पाठक, के के मिश्रा, जीतेन्द्र सिंह जीतू, प्रियंका रावत, एकता जयसवाल, वैजनाथ रस्तोगी, निशंक त्रिपाठी, श्रवण शुक्ल, नितिन रुपाणी, डॉक्टर कृष्ण कुमार, अमित कुमार नवोदय, सूरज वाल्मीकि, आलोक श्रीवास्तव, सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।