Weather Update: आज इन क्षेत्रों में होगी बारिश, दिखेगा लू का प्रकोप

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।;

facebooktwitter-grey
Update:2021-04-06 08:47 IST
मौसम:weather today 02 april 2022 india delhi heatwave in up rajasthan haryana desh mein aaj ka mausam imd

सोशल मीडिया से फोटो

  • whatsapp icon

नई दिल्ली दिल्ली समेत पूरे देश का मौसम अचानक बदल रहा है। बढ़ते तापमान के बीच अचानक मौसम में ठहराव आने लगा है। अप्रैल की बढ़ती गर्मी से लोगों को कुछ दिनों तक राहत मिलने की संभावना बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षोभ का असर मंगलवार से इन क्षेत्रों में दिखने लगेगा। इसकी वजह से हिमालयी क्षेत्र प्रभावित रह सकता है।

उत्तराखंड में अगले 72 घंटों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जिसका असर मैदानी इलाकों में भी दिखायी दे सकता है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिनों में हल्की से लेकर भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

इस दौरान रहें सतर्क

दक्षिण पश्चिम राजस्थान और पूर्वी राजस्थान में अगले दो दिन तक गर्म हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र के विदर्भ और मध्य प्रदेश में भी 7 से 9 अप्रैल के दरम्यान दिन में लू चल सकती है। सोमवार को मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी यूपी में बारिश हो सकती है।




ऐसा रहेगा दिल्ली और आसपास का मौसम

बीते 24 घंटे में दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा, हालांकि, अभी यहां कुछ दिनों तक गर्म हवाएं चलने की संभावना नहीं है। आज मंगलवार को तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है। हालांकि, आने वाले दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है।मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि सफदरजंग वेधशाला शहर में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा।

न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। नजफगढ़, नरेला और पीतमपुरा के मौसम केंद्रों ने अधिकतम तापमान क्रमश: 40 डिग्री सेल्सियस, 40.3 डिग्री और 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। आने वाले समय में दिल्ली में 11-12 अप्रैल तक गर्म हवाएं चलने की संभावना नहीं है।

हरियाणा में भी गरजेगा चमकेगा बादल

अप्रैल माह में दिन ब दिन बढ़ रहे हैं तापमान उसी रफ्तार से बढ़ रहा है।यहां आने वाले दो दिनों में राहत मिल सकती है। हल्की बूंदाबांदी और तेज हवा तापमान को प्रभावित जरूर करेंगी। 6 अप्रैल तक खुश्क व गर्म रहने तथा दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने मगर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 6 अप्रैल रात्रि को मौसम में हल्का बदलाव होने की संभावना है. जिससे राज्य के पश्चिमी व उत्तरी जिलों में 6 अप्रैल रात्रि व 7 अप्रैल को बीच -बीच में तेज हवाएं चलने, गरज चमक के साथ कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी होने तथा 8 अप्रैल से फिर से राज्य में मौसम सुहावना रहेगा।

बता दें किइस बार सर्दी फरवरी से ही काफूर होने लगी थी और मार्च में बढ़ते तापमान ने गर्मी का अहसास करा दिया है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार, 32.65 डिग्री के साथ मार्च 2021 के दौरान अखिल भारतीय औसत मासिक अधिकतम तापमान पिछले 11 साल में सबसे गर्म रहा और पिछले 121 वर्षों में तीसरा सबसे गर्म मार्च रहा। इससे पहले 2010 और 2004 में यह तापमान क्रमश: 33.09 डिग्री और 32.82 डिग्री सेल्सियस रहा था।




 अभी गर्मी का दिखेगा असर

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इसी के साथ आज उत्तर-पश्चिमी इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। वहीं मध्य भारत में लू चलेगी। इस बार अप्रैल से जून तक उत्तर, उत्तर-पश्चिम इलाकों में सामान्य से अधिक तापमान बढ़ने का आसार हैं।

Tags:    

Similar News