गाली-गलौज के बाद दबंगों ने जमकर बरसाई गोलियां, 1 की मौत, 2 गंभीर

Update: 2016-10-31 05:17 GMT

शाहजहांपुर: दीपावली का त्योहार यहां एक परिवार के लिए उस वक़्त गम में तब्दील हो गया, जब कहासुनी दो पक्षों में जमकर गोलियां चली। घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक और घायल एक ही परिवार के हैं।

घटना के पीछे की शराब पीने के बाद घर के बाहर गाली-गलौज करने से मना करने पर एक महिला को धक्का देने के बाद होना बताया जा रहा है। खास बात यह है कि शाहजहांपुर में 6 घंटों में तीन फायरिंग की घटनाएं हुई।

क्या है मामला?

घटना निगोही थाना क्षेत्र के बहादुरपुर खुर्द गांव की है। गांव के दबंग जगपाल, बङे, और रामनिवास, तीनों खेत से लौट रहे थे। रास्ते में इन्होंने ठेके पर जमकर शराब पी। उसके बाद तीनों अपने घर जा लगे। नशे में वे गाली-गलौज करते हुए जा रहे थे। रास्ते में हेमराज सिंह का घर पड़ता है। तीनों हेमराज के घर के बाहर खड़े होकर गलियां देने लगे। इस पर हेमराज ने मना किया।

आगे की स्लाइड में पढ़ें ऐसे बढ़ा विवाद ...

राइफल के साथ पहुंचे

जिसके बाद हेमराज उसके छोटे भाई कालीचरण हेमराज का बड़ा बेटा लखवीर और उसका छोटा बेटा गुरूमेल ने गाली-गलौज कर रहे तीनों दबंगों को वहां से भगा दिया। ये सब भूल हेमराज का परिवार दीपावली की तैयारियों जुट गया। कुछ ही देर बाद गुस्साए जगपाल और रामनिवास राइफलों के साथ हेमराज के घर पहुंचे और गालियां देने लगे।

इस वजह से बढ़ा विवाद

शोर सुन कालीचरण पत्नी बाहर आया। शराब के नशे में तीनों ने कालीचरण की पत्नी को धक्का दिया। उसके बाद दोनों तरफ से जमकर फायरिंग होने लगी। फायरिंग में 18 वर्षिय गुरूमेल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मृतक का भाई और चाचा गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

ये बताया डॉक्टर ने

वहीं डॉक्टर मेहराज अहमद ने बताया कि निगोही से तीन घायल आए हैं जिसमें एक की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल। हैं घायलों का इलाज चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के काम पर सवाल

गौरतलब है कि त्योहार मौके पर पुलिस के आलाधिकारी क्षेत्रीय पुलिस को पूरी तरह मुस्तैद रहने के आदेश देते हैं। लेकिन इस मामले में तो पुलिस बिलकुल सुस्त दिखी। दीपावली के दिन शहर में अलग-अलग जगहों पर फायरिंग की तीन घटनाएं हुई लेकिन पुलिस एक भी घटना में आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई।

भारी पुलिस बल तैनात

फिलहाल इस घटना के बाद शहर में दहशत का माहौल है। वहीं इस घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

जल्द होगी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक केबी सिंह के अनुसार जो भी लोग इस घटना में शामिल रहे हैं। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा । युवक के शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

Tags:    

Similar News