BEML Recruitment 2026: बीईएमएल में 18 Executive पदों पर भर्ती, उम्मीदवार 14 मई तक करें आवेदन

BEML Recruitment 2026: BEML ने 18 एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती शुरू की, इच्छुक उम्मीदवार 14 मई तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Update:2026-05-07 15:44 IST

BEML Recruitment 2026

BEML Recruitment 2026: भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) ने एग्जीक्यूटिव के विभिन्न 18 पदों पर भर्ती के लिए अलग-अलग आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्त पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से दिए गए समय सीमा के अंदर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

बीईएमएल ने जिन 18 पदों पर भर्ती निकली है, उनमें डिप्टी जनरल मैनेजर (श्रेणी-सातवीं, उत्पादन योजना) के 1, डिप्टी जनरल मैनेजर (श्रेणी-सातवीं, इंजन डिजाइन) के 2, डिप्टी जनरल मैनेजर (श्रेणी-सातवीं,परीक्षण और कैलिब्रेशन) के 1, डिप्टी जनरल मैनेजर (श्रेणी-सातवीं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक) के 1, असिस्टेंट मैनेजर (तृतीय श्रेणी, विश्लेषण) के 3, डिप्टी जनरल मैनेजर (प्लानिंग, ग्रुप-ए, ग्रेड सातवीं) के 1, डिप्टी जनरल मैनेजर (यांत्रिक रखरखाव, ग्रुप-ए, ग्रेड सातवीं) के 1, डिप्टी जनरल मैनेजर (अनुसंधान एवं विकास, रेल- ग्रुप-ए, ग्रेड सातवीं) के 1, डिप्टी जनरल मैनेजर (मार्केटिंग, ग्रुप-ए, ग्रेड सातवीं) के 1, डिप्टी जनरल मैनेजर (सिविल, ग्रुप-ए, ग्रेड सातवीं) के 1, असिस्टेंट जनरल मैनेजर (यांत्रिक रखरखाव, ग्रुप-ए, ग्रेड 6वीं) के 1, असिस्टेंट जनरल मैनेजर (अनुसंधान एवं विकास, ग्रुप-ए, ग्रेड 6वीं) के 2, सीनियर मैनेजर (सेवा, ग्रुप-ए, ग्रेड पांचवीं) के 1, और असिस्टेंट मैनेजर/(ग्रेड तृतीय) राजभाषा अधिकारी भाषा या मैनेजर (ग्रेड चौथी) राजभाषा/अधिकारी भाषा के 1 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 14 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट के शाम 06.00 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद और विषय अनुसार (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल आदि) में प्रथम श्रेणी की पूर्णकालिक इंजीनियरिंग या कुछ पोस्ट के लिए मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल एवं तय वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद और वर्ग अनुसार 30 से 50 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन एप्लीकेशन की शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, चिकित्सा परीक्षण, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए 50,000 से 1,60,000 रुपए, मैनेजर पद के लिए 60,000 से 1,80,000 रुपए, सीनियर मैनेजर पद के लिए 70,000 से 2,00,000, असिस्टेंट जनरल मैनेजर पद के लिए 80,000 से 2,20,000 रुपए, और डिप्टी जनरल मैनेजर पद के लिए 90,000 से 2,40,000 रुपए प्रतिमाह तय किया गया है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 500 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले बीईएमएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

Tags:    

Similar News