ESIC Recruitment 2026: मेडिकल शिक्षकों के लिए सुनहरा मौका, ईएसआईसी ने निकाली 118 प्रोफेसर पदों पर भर्ती
ESIC Recruitment 2026: ईएसआईसी ने मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर के 118 पदों पर भर्ती निकाली है, आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 27 जुलाई है।
ESIC Recruitment 2026
ESIC Recruitment 2026: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी), नई दिल्ली ने ईएसआईसी पीजीआईएमएसआर और ईएसआईसी मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण संकाय (प्रोफेसरों) के पदों पर सीधी भर्ती अभियान के तहत अलग-अलग विभागों से कुल 118 पदों पर रिक्तियों की घोषणा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके की है।
ईएसआईसी ने प्रोफेसरों के 118 पदों पर रिक्तियां जिन विभागों में निकाली है, उनमें शरीर रचना विज्ञान (एनाटॉमी) से 7, अनेस्थीसियोलॉजी से 7, बायोकेमिस्ट्री से 4, सामुदायिक चिकित्सा से 7, त्वचा विज्ञान से 1, आपातकालीन चिकित्सा से 6, फोरेंसिक चिकित्सा और विष विज्ञान (एफएमटी) से 5, सामान्य चिकित्सा से 8, सामान्य शल्य चिकित्सा से 8, सूक्ष्मजीव विज्ञान से 7, नेत्र विज्ञान (आंख) से 4, अस्थि रोग विज्ञान से 8, ओटोरहिनोलैरिंगोलॉजी (ईएनटी) से 2, बाल रोग विज्ञान से 6, पैथोलॉजी से 6, औषध विज्ञान से 5, शारीरिक चिकित्सा और पुनर्वास से 2, शरीर क्रिया विज्ञान से 5, मनोचिकित्सा से 3, रेडियोडायग्नोसिस (रेडियोलॉजी) से 4, श्वसन चिकित्सा से 4 और रक्त आधान चिकित्सा (ब्लड बैंक) से 9 पद शामिल हैं।
इन सभी पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 19 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे तय अंतिम तिथि या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित विभाग के अनुसार पोस्ट-ग्रेजुएशन योग्यता, जैसे कि एमडी (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन) या मास्टर ऑफ सर्जरी (एमएस) या संबंधित विषय या संबद्ध अनुशासन में इसके समकक्ष मान्यता प्राप्त योग्यता होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास तय वर्षों का शिक्षण अनुभव होना भी अनिवार्य है।
आवेदकों की अधिकतम आयु 50 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू, शॉर्टलिस्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 1,23,100 से 2,15,900 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
रजिस्ट्रेशन करते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/ईएसआईसी और विभागीय पुरुष उम्मीदवार के लिए 500 रुपए तय किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/महिलाएं (सभी श्रेणियां)/पूर्व सैनिक को आवेदन एप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है।
आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे 'क्षेत्रीय कार्यालय दिल्ली, ईएसआई कॉर्पोरेशन, डीडीए कॉम्प्लेक्स सह कार्यालय, तीसरी और चौथी मंजिल, राजेंद्र भवन, राजेंद्र प्लेस, नई दिल्ली-110008' पते पर डाक कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें।
IANS इनपुट के साथ