Punjab Sind Bank Vacancy: पंजाब एंड सिंध बैंक ने निकाली बड़ी भर्ती, 6 जून तक आवेदन का मौका
Punjab Sind Bank Vacancy: पंजाब एंड सिंध बैंक ने 635 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है, ग्रेजुएट उम्मीदवार 6 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Punjab Sind Bank Vacancy
Punjab Sind Bank Vacancy: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। पंजाब एंड सिंध बैंक ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 635 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी, जो राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के आधार पर विभाजित हैं।
आवेदन प्रक्रिया शुरू, 6 जून अंतिम तिथि
इस भर्ती (Punjab and Sind Bank Recruitment) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 जून निर्धारित की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें और अंतिम तारीख का इंतजार न करें।
शैक्षणिक योग्यता और भाषा की अनिवार्यता (PSB Apprentice Qualification)
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा, उम्मीदवारों को संबंधित राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की स्थानीय भाषा में पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने की क्षमता होनी चाहिए। यह योग्यता इसलिए जरूरी है ताकि चयनित उम्मीदवार अपने कार्यस्थल पर ग्राहकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर सकें।
आयु सीमा और छूट का प्रावधान (Punjab Sindh Bank Age)
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 मई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया और स्टाइपेंड (Punjab Sindh Bank Selection Process)
उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट, शारीरिक और चिकित्सीय फिटनेस तथा दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रति माह 12,300 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क (Punjab Sindh Bank Application Fee)
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये (लागू टैक्स सहित) निर्धारित किया गया है। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग (PWD) उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 100 रुपये (लागू टैक्स सहित) रखा गया है।
आवेदन प्रक्रिया कैसे करें (Punjab Sindh Bank Application Process)
इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले NATS या NAPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद पंजाब एंड सिंध बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अप्रेंटिस भर्ती के आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज सही प्रारूप में अपलोड करें। फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म सबमिट कर दें। अंत में भविष्य के उपयोग के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।