IB SA Admit Card 2025 जारी, इस डायेरक्ट लिंक से करें डाउनलोड, 29 और 30 सितंबर को होगा एग्जाम
IB SA Admit Card 2025 Download: आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
IB SA Admit Card 2025
IB SA Admit Card 2025 Download: इंटेलिजेंस ब्यूरो सिक्योरिटी असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स की ओर से आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिन भी उम्मीदवारों ने भर्ती के लिए आवेदन किया है वे तुरंत ही ऑनलाइन माध्यम से MHA की ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर IB SA Hall Ticket 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 4987 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर विजिट करें।
- होम पेज पर एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको यूजर आईडी, पासवर्ड एवं दिया गया कैप्चा कोड भरकर Login बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।
ये है एग्जाम डेट और टाइम
इंटेलिजेंस ब्यूरो सिक्योरिटी असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का आयोजन 29 एवं 30 सितंबर 2025 को किया जायेगा। ये एग्जाम 4 शिफ्ट में आयोजित होगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा 8:30 से, दूसरी शिफ्ट का एग्जाम सुबह 11:30 बजे से, तीसरी शिफ्ट की परीक्षा अपरान्ह 2:30 से और चौथी शिफ्ट की परीक्षा शाम 5:30 बजे से शुरू होगी।
ये है एग्जाम पैटर्न
आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट टियर 1 एग्जाम में बहुविकल्पीय प्रकार के 100 प्रश्न पूछे जायेंगे। पेपर में सवाल जनरल अवेयरनेस, क्वान्टिटेटिव एप्टीट्यूड, न्यूमेरिकल/ एनालिटिकल/ लॉजिकल एबिलिटी एवं रीजनिंग, इंग्लिश लैंग्वेज एवं जनरल स्टडीज विषयों से पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र 5 खंड में विभाजित होगा और प्रत्येक खंड से 20 सवाल होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थियों को 1 अंक प्रदान किया जायेगा। इस परीक्षा में माइनस मार्किंग का भी प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की कटौती की जाएगी।