IBPS Clerk Prelims 2025: क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानें कैसे मिनटों में करें डाउनलोड
IBPS Clerk Prelims 2025: IBPS Clerk Prelims 2025 का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है। जानें इसे कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।
IBPS Clerk Prelims 2025
IBPS Clerk Prelims 2025: आईबीपीएस क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) में शामिल हुए उम्मीदवारों को अब रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने IBPS Clerk CSA XV Pre परीक्षा 04, 05 और 11 अक्टूबर, 2025 को आयोजित की थी। हालांकि आईबीपीएस की ओर से अभी तक रिजल्ट जारी करने के लिए कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन नहीं आया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट उम्मीदवारों के लिए अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा (Mains) में शामिल होने का आधार बनता है। इसलिए सभी उम्मीदवार रिजल्ट को समय रहते चेक करना चाहते हैं।
रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें
IBPS Clerk Prelims का रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवार इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए ये स्टेप्स अपनाएं-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर 'IBPS Clerk Prelims Result 2025' लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
सही विवरण दर्ज करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद इसे भविष्य के लिए प्रिंट कर लेना जरूरी है।
रिजल्ट के बाद क्या होगा
जो उम्मीदवार IBPS Clerk Prelims परीक्षा में सफल घोषित होंगे, वे मुख्य परीक्षा (Mains) में शामिल होने के पात्र होंगे। मुख्य परीक्षा में कुल 200 अंकों के 155 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इन प्रश्नों का विषय क्षेत्र सामान्य व वित्तीय जागरूकता, सामान्य अंग्रेजी, रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड होगा। मुख्य परीक्षा कुल दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग लागू की जाएगी, जिसकी दर 0.25 अंक प्रति गलत उत्तर है।