CBSE Class 10th Compartment Result 2025 जारी, 48.68 % विद्यार्थी हुए पास, ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in से करें Download
CBSE Class 10th Compartment Result 2025 Out: सीबीएसई की तरफ से 10वीं कम्पार्टमेंट का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
CBSE Class 10th Compartment Result 2025 Out
CBSE Class 10th Compartment Result 2025 Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 10वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। CBSE12वीं कम्पार्टमेंट रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र 10वीं कम्पार्टमेंट रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। उनका ये इंतजार अब खत्म होता है। CBSE ने आज यानी 5 अगस्त 2025 को 10वीं कम्पार्टमेंट रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इस एगजाम में 48.68 विद्यार्थी पास हुए हैं। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
बता दें कि कुल 1,43,648 छात्रों ने CBSE कक्षा 10वीं कम्पार्टमेंट एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 1,38,898 ने परीक्षा दी और 67,620 उत्तीर्ण हुए। सीबीएसई ने यह परीक्षा 15 जुलाई से 22 जुलाई 2025 के बीच आयोजित की थी। कम्पार्टमेंट या सप्लीमेंट्री एग्जाम उन छात्रों के लिए होता है जो मुख्य परीक्षा में एक या अधिक विषयों में फेल हो गए थे।
ऐसे चेक करें रिजल्ट (How To Check CBSE Class 10th,12th Supplementary Result 2025?)
- CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर cbse.nic.in विजिट करें
- '2025 Results' सेक्शन में जाएं
- Class 10 के लिए 'Secondary School Supplementary Result 2025' या Class 12 के लिए 'Senior School Supplementary Result 2025' लिंक पर क्लिक करें
- अपना Roll Number, School Number, Admit Card ID और Security Pin भरें
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा
- रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें
DigiLocker पर भी देख सकते हैं रिजल्ट (How to Check CBSE Class 10th,12th Supplementary Result 2025 on DigiLocker)
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना CBSE 10वीं और 12वीं का कम्पार्टमेंट रिजल्ट 2025 डिजिलॉकर (DigiLocker)पर भी देख सकते हैं।
किसी भी प्रकार की गलती होने पर रिजल्ट में करा सकते हैं करेक्शन
अगर रिजल्ट में किसी भी प्रकार की गलती नजर आती है, तो छात्र Re-evaluation या Verification of Marks के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया भी CBSE की वेबसाइट पर ऑनलाइन ही होती है। किसी भी अपडेट के लिए लॉगिन अकाउंट पर नज़र बनाए रखें।
कितने मार्क्स पर होंगे पास?
सीबीएसई के नियमों के अनुसार, कंपार्टमेंट परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को संबंधित विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे। यदि छात्र को निर्धारित प्रतिशत से कम अंक प्राप्त होते हैं, तो उन्हें उस विषय में फेल माना जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट जारी होते ही तुरंत अपना स्कोर चेक करें और आवश्यक कार्रवाई करें।