Big Boss 17 Update: एक दूसरे के खिलाफ होंगे अभिषेक और खानजादी, घर में मचेगा घमासन

Big Boss 17 : बिग बॉस के घर में कई रिश्ते बनते और बिगड़ते दिखाई दे रहे हैं। अभिषेक और खानजादी जहां इश्क लड़ा रहे थे तो अब ये झगड़ते दिखाई देंगे। वहीं घर में खूब ड्रामा होगा।

Update:2023-11-11 10:30 IST
Big Boss 17 : बिग बॉस के घर में रिश्ते पल पल में बदलते हैं यह तो अब तक के 16 सीजन में साफ तौर पर देखा जा चुका है। यहां कब किसी से हुई दोस्त की दुश्मनी में बदल जाए कुछ नहीं कहा जा सकता। यहां बाहर के दोस्त अंदर आकर दुश्मन बन जाते हैं दुश्मनों की भी अंदर जाकर दोस्ती हो जाती है। इस सीजन में भी घर में कई रिश्ते बनते और बिगड़ते दिखाई दे रहे हैं। इस घर में दोस्ती से लेकर लव एंगल और लव ट्राइएंगल सब कुछ देखने को मिल रहा है।

अभिषेक और खान जादी का रिश्ता

 शो में जब अभिषेक मालवीय ने एंट्री ली थी तब वह अपनी एक गर्लफ्रेंड ईशा के पीछे पड़े हुए थे। वह यह चाह रहे थे कि उन दोनों का रिश्ता वापस से ठीक हो जाए। हालांकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं हो पाया और फिर घर में समर्थ की एंट्री हो गई जो ईशा के करंट बॉयफ्रेंड हैं। इसके बाद अभिषेक को खानजादी से इश्क लड़ाते हुए देखा गया था। पहले दोनों जहां एक दूसरे से बात तक नहीं करते थे तो उसके बाद धीरे-धीरे यह करीब आने लगे और फिर इन्हें फुल साइड और गार्डन एरिया में दूसरे के साथ बैठे हुए और हाथ थामे हुए देखा जाने लगा। इन दोनों को देखकर ऐसा लग रहा था कि घर में नहीं लव स्टोरी शुरू हो चुकी है लेकिन अब जो प्रोमो सामने आया है वह इस बात को बिल्कुल गलत साबित करता हुआ दिखाई दे रहा है।

खिलाफ हुए अभिषेक और खानजादी

शो में जल्द ही दिखाया जाएगा कि इतने दिनों से एक दूसरे से नैन लड़ा रहे अभिषेक और खानजादी आपस में भिड़ते हुए नजर आएंगे और एक दूसरे को सभी के सामने बुरा ठहराते दिखाई देंगे। अभिषेक जहां खानजादी को फेक बोल देंगे तो वहीं वो भी उन्हें बदले में बुरा बोलते हुए यह कह देगी कि अभिषेक यह सब फुटेज पाने के लिए कर रहे हैं। अब इन दोनों की यह लड़ाई कहां तक जाती है और यह असली है या ड्रामा ये आने वाले समय में पता चलेगा।

समर्थ और तहलका की लड़ाई

उधर समर्थ और तहलका की लड़ाई भी नेक्स्ट लेवल पर पहुंचने वाली है। बातों ही बातों में यह दोनों एक दूसरे से बहस करने लगेंगे और बात इतनी ज्यादा बढ़ जाएगी की हाथापाई पर उतारू हो जाएंगे। अब इन दोनों की लड़ाई कहा तक जाती है ये देखने वाली बात होगी।



Tags:    

Similar News