OMG! मां का लाडला बिगड़ गया, 'अर्जुन' रियल लाइफ में आपकी 'हाफ गर्लफ्रेंड' ये हैं

मोहित सूरी के डायरेक्शन और फेमस राइटर चेतन भगत के नाॅवेल 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर बनी फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के लीड एक्टर अर्जुन कपूर ने बड़ा खुलासा किया है।

Update: 2017-05-15 23:25 GMT
OMG! मां का लाडला बिगड़ गया, 'अर्जुन' रियल लाइफ में आपकी गर्लफ्रेंड ये हैं

मुंबई: मोहित सूरी के डायरेक्शन और फेमस राइटर चेतन भगत के नाॅवेल 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर बनी फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के लीड एक्टर अर्जुन कपूर ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि रियल लाइफ में उनकी हाफ गर्लफ्रेंड कौन है। बता दें, कि शुक्रवार (19 मई को) रिलीज होने वाली इस फिल्म (हाफ गर्लफ्रेंड) में अर्जुन यानी माधव की हाफ गर्लफ्रेंड उनकी हाफ गर्लफ्रेंड श्रद्दा कपूर हैं।

अगली स्लाइड में जानिए आखिर कौन है रियल लाइफ में अर्जुन की हाफ गर्लफ्रेंड ...

दरअसल अर्जुन कपूर की ने अपनी फिल्म 'हॉफ गर्लफ्रेंड' के प्रचार के लिए एक्टर रणवीर सिंह को अपनी 'हॉफ गर्लफ्रेंड' कह डाला। अर्जुन ने सोमवार (15 मई) को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह श्रद्धा के साथ हैं। उन्होंने रणवीर का परिचय कराते हुए कहा, "वह सह-कलाकार से अधिक हैं, लेकिन प्रेमी से थोड़े कम हैं।"

यह भी पढ़ें ... हाफ गर्लफ्रेंड का बारिश सॉन्ग होगा तय डेट से पहले रिलीज, जानिए असली वजह

जब कैमरा रणवीर की तरफ गया तो, फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के एक्टर रणवीर सिंह ने कहा, "हाय, मैं अर्जुन की असली 'हॉफ गर्लफ्रेंड' हूं।" इसके बाद फिल्म 'गुंडे' के दोनों एक्टर ने एक-दूसरे को गले लगाते हुए कूदना शुरू कर दिया। मजाकिया अंदाज में रणवीर ने श्रद्धा से कहा, "कलमुंही, आपका समय समाप्त हो चुका है। यहां से जाएं।"

अगली स्लाइड में देखिए वीडियो



Tags:    

Similar News