बर्थडे स्पेशल: अभिनेता रितिक रोशन से जुड़ी ये खास बातें नहीं जानते होंगे आप

रितिक को बचपन में हकलाने की समस्या थी। जिस दिन स्कूल में मौखिक परीक्षा होती थी उस दिन रितिक बहाने बनाकर स्कूल नहीं जाते थे। स्पीच थैरेपी के जरिये उन्होंने अपनी समस्या पर निजात पाई। आज भी वे स्पीच थैरेपी अपनाते हैं क्योंकि उन्हें भय है कि वे फिर से हकलाने न लग जाए।

Update: 2019-01-10 10:04 GMT

मुंबई: आज बॉलीवुड के मशहूर फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन का 45वां बर्थडे है। ऋतिक 45 की उम्र में भी बॉलीवुड के हैंडसम यंग स्टार्स को अपनी फिटनेस से मात देते हैं। ऋतिक जल्द ही इन दिनों फिल्म सुपर 30 में नजर आएंगे। ये फिल्म बिहार के सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार की लाइफ पर बेस्ड है। आज हम आपको उनके बर्थडे पर कुछ रोचक जानकारियां देने जा रहे हैं-

ये भी पढ़ें— रिसर्च:दूसरों को खूब दें उपहार, दुखों से मिलेगा निजात, हरदम रहेंगे खुशहाल

(1) रितिक रोशन का वास्तविक नाम रितिक राकेश नागरथ है।

(2) रितिक को बचपन में हकलाने की समस्या थी। जिस दिन स्कूल में मौखिक परीक्षा होती थी उस दिन रितिक बहाने बनाकर स्कूल नहीं जाते थे। स्पीच थैरेपी के जरिये उन्होंने अपनी समस्या पर निजात पाई। आज भी वे स्पीच थैरेपी अपनाते हैं क्योंकि उन्हें भय है कि वे फिर से हकलाने न लग जाए।

(3) रितिक रोशन का परिवार फिल्मों से जुड़ा है। उनके दादा रोशन संगीतकार थे। पिता राकेश रोशन अभिनेता, निर्माता और निर्देशक हैं। चाचा राजेश रोशन संगीतकार हैं। नाना जे. ओमप्रकाश फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं।

(4) रितिक रोशन पहली बार परदे पर 1980 में रिलीज हुई फिल्म 'आशा' में नजर आए थे। यह फिल्म उनके नाना ने बनाई थी और उस समय रितिक मात्र छ: वर्ष के थे।

ये भी पढ़ें— रात में स्मार्टफोन लेकर सोना आपको बना सकता है नपुंसक, देखिये ऐसे

(5) रितिक रोशन लड़कियों में बेहद लोकप्रिय हैं। एक बार तो वैलेंटाइन डे पर उन्हें 30 हजार शादी के प्रस्ताव मिले थे।

(6) रितिक रोशन की हिंदी बहुत अच्छी है और घर के सारे सदस्यों से वे हिंदी में ही बात करते हैं।

(7) रितिक चेन स्मोकर थे। 'हाऊ टू स्टॉप स्मोकिंग' नामक किताब पढ़ उन्होंने सिगरेट पीना बंद कर दी। इसके बाद उन्होंने यह किताब कई लोगों को दी जो धूम्रपान करते थे।

(8) रितिक के सीधे हाथ में दो अंगूठे हैं। आमतौर पर फिल्मों में वे अंगूठों को छिपाकर रखते हैं। वे अपने लिए इसे लकी मानते हैं।

ये भी पढ़ें— वीडियो: फोटोशूट के बाद नेहा कक्कड़ ने ऐसे उतारा गाउन, देखते रह गए सोनू निगम

(9) रितिक रोशन कई सालों से मेकअप करते समय एक ही आईने का इस्तेमाल करते हैं। उनका मेकअपमैन बड़े जतन से आईने को हमेशा साथ रखता है। यह रितिक का लकी आईना है।

(10) रितिक ने सुजैन खान से विवाह किया था। रितिक 12 वर्ष की उम्र से सुजैन को जानते और पसंद करते थे। शादी के पहले चार वर्षों तक सुजैन उनकी गर्लफ्रेंड रही। दिसम्बर 2000 में दोनों ने शादी की और नवम्बर 2014 को तलाक हुआ। इस तलाक से रितिक बेहद आहत हुए। तलाक होने के बावजूद सुजैन के परिवार से रितिक के बेहतरीन संबंध हैं।

Tags:    

Similar News