नागिन फेम एक्ट्रेस बनेगी मां, पति संग शेयर किया ऐसा वीडियो, देखकर कहेंगे....

अनीता और रोहित ने एक बेहद क्यूट वीडियो के जरिए इंस्टाग्राम पर बताया है कि वे माता-पिता बनने वाले हैं। अनीता ने वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि अब वो दो से तीन होने जा रहे हैं।

Update: 2020-10-12 02:13 GMT
अनीता और उनके पति रोहित ने बहुत ही अनोखे और क्यूट अंदाज में फैन्स को खुशखबरी दी है।

मुंबई : कोरोना काल में बहुत लोगों के मम्मी पापा बनने का सपना पुरा हो रहा है जो काम में व्यस्तता की वजह से पैरेंट्स बनने से डर रहे थे वो सब इस समय गुड न्यूज का इंतजार कर रहे हैं। इस कड़ी बॉलीवुड सेलेब्स भी पीछे नहीं है, करीना , अनुष्का के प्रेग्नेंट होने की खबर है। और ये अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को एंज्वॉय भी कर रहे हैं। अब इस कड़ी में एक और नाम एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी का जुड़ गया है। जो शादी के 7 साल बाद प्रेग्नेंट है।

ऐसे दी खुशखबरी

अनीता और उनके पति रोहित ने बहुत ही अनोखे और क्यूट अंदाज में फैन्स को खुशखबरी दी है। अनीता और रोहित ने एक बेहद क्यूट वीडियो के जरिए इंस्टाग्राम पर बताया है कि वे माता-पिता बनने वाले हैं। अनीता ने वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि अब वो दो से तीन होने जा रहे हैं। उन्होंने एक हार्ट इमोजी + हार्ट इमोजी= तीन हार्ट इमोजी का इस्तेमाल करते हुए बताया कि उनके घर जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है।

Full View

यह पढ़ें...धोनी की बेटी को रेप की धमकी देने वाला शख़्स कच्छ से गिरफ्तार

प्यार से प्रेग्नेंसी तक का सफर

इस वीडियो में अनीता और रोहित अपने रिश्ते को दिखा रहे हैं। कैसे उनका रिश्ता दोस्ती से शुरू हुआ था। फिर दोनों को प्यार हुआ, दोनों ने शादी की और अब अनीता प्रेग्नेंट हैं।

Full View

यह पढ़ें...पैरेंटिंग टिप्स: क्या आपका बच्चा है इसका शिकार तो माता-पिता हो जाइए सावधान

Full View

ऐसे हुई प्यार की शुरुआत

रोहित रेड्डी और अनीता हसनंदानी की मुलाकात कॉमन दोस्तों की वजह से हुई थी। दोनों में दोस्ती हुई और कुछ ही समय में ये दोस्ती प्यार में बदल गई।दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया था। अनीता और रोहित की शादी 2013 के अक्टूबर में गोवा में हुई थी।शादी के सात साल बाद अब ये जोड़ी अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

Full View

actress anita hassanandani, announced pregnancy, bollywood

बता दें कि अनीता हसनंदानी ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि वे जल्द ही एक बेबी प्लान करेंगी। अब अनीता और रोहित ने वीडियो से फैंस को खुशखबरी दे दी । कई सेलेब्स बेबी प्लानिंग कर चुके हैं और मां-बाप के रोल को निभाने के लिए तैयार हैं।

Tags:    

Similar News