शादी को लेकर अनुष्का ने कर दिया हाले दिल बयां, जानिए कब होंगी सिंगल से डबल

Update: 2016-12-08 08:17 GMT

मुंबई: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बहुत दिनों बाद खुलकर मीडिया के सामने दिल खोलकर के बात की है। उन्होंने अपनी शादी की बात पर कहा कि वो भी एक साधारण लड़की है जिसके कई अरमान है इसमें शादी भी एक है। वह भी शादी करना चाहेंगी, लेकिन उन्हें शादी के बंधन में बंधने की इतनी कोई जल्दी नहीं है।

आगे की स्लाइडड्स में पढ़ें और क्या कहा अनुष्का ने शादी को लेकर ...

अनुष्का इन दिनों अपने करियर के पिक पर है। उनका कहना है कि फिलहाल वह शादी करने के बारे में नहीं सोच रही हैं। उन्होंने ने कहा, शादी तो होगी, लेकिन वे नहीं जानती कि यह कब होगी। अभी तक इसके बारे में सोचा भी नहीं है। वे अपने जीवन में सभी चीजों को बहुत ही सामान्य तरीके से लेती है और शादी भी उनके जीवन के एजेंडे में बिल्कुल शामिल है।

आगे की स्लाइडड्स में पढ़ें और क्या कहा अनुष्का ने शादी को लेकर ...

अनुष्का का कहना है, कि वे मानती है कि चीजें अब बदल रही हैं। एक्ट्रेसेस अब शादी करने और बच्चे होने के बाद भी उसी एनर्जी के साथ काम करती हैं। इस इंडस्ट्री में महिलाओं के लिए यह अद्भुत समय है। अनुष्का ने आगे कहा, की वे भी एक साधारण व्यक्ति की तरह ही चीजों को जारी रखना चाहेंगी। उन्होंने ये भी कहा कि जब लोग कहते हैं कि एक्ट्रेसेस की शेल्फ लाइफ होती है तो उन्हें अच्छा नहीं लगता।

आगे की स्लाइडड्स में पढ़ें और क्या कहा अनुष्का ने शादी को लेकर ...

उन्होंने बताया, वे एक बेहद मामूली इंसान है और शादी केवल एक बार करने में विश्वास रखती है। उनका कहना है, महिलाएं अब सेल्फ डिपेंड हो रही है और बिना लाइफ पार्टनर के भी वे अपनी जिंदगी जी सकती हैं। उनको जो पसंद होता है बस उन्हीं के साथ वह जीवन में आगे बढ़ना चाहती हैं।

आगे की स्लाइडड्स में पढ़ें और क्या कहा अनुष्का ने शादी को लेकर ...

आपको बता दें कि हाल ही में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की बर्थडे पार्टी में विराट और अनुष्का साथ-साथ पहुंचे थे। दोनों आए दिन हाथों में हाथ डाल देखे जाते हैं। मनीष मल्होत्रा की बर्थडे पार्टी में भी दोनों एक-दूसरे के बहुत करीब दिखें। जहां विराट को मीडिया से रुबरू होने का मन नही था वहीं अनुष्का ने उनके साथ कई पोज दिए।

आगे की स्लाइडड्स में पढ़ें और क्या कहा अनुष्का ने शादी को लेकर ...

आगे की स्लाइडड्स में देखें अनुष्का को ...

Tags:    

Similar News