लंबे अफेयर के बाद थामा था रानी का हाथ, इन जोड़ियों का भी ऐसा रहा हाल

Update: 2016-05-20 13:27 GMT

लखनऊ: क्या आपने कभी सोचा कि वो बंदा बॉलीवुड में इतना नाम कमा सकता है, जो बचपन में दूसरों से बात करने में शर्माता था। जी हां, आदित्य बॉलीवुड के जाने माने फिल्म डायरेक्टर, राइटर और मेकर हैं। आज उनका जन्मदिन है। वह बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस रह चुके पास्ट फिल्म डायरेक्टर-मेकर यश चोपड़ा के बेटे हैं। कहते हैं कि आदित्य बचपन से ही काफी शर्मीले थे। वे बचपन से ही हिंदी बॉलीवुड फिल्म डायरेक्शन में इन्ट्रेस्ट लेने लगे थे। कहते हैं कि बॉलीवुड में हर चेहरे पर एक चेहरा होता है। लोग बड़े-बड़े राज अपने दिलों में लेकर घूमते हैं। न जाने कितने अफेयर रखते हैं, जिनका बाद में मीडिया खुलासा करती है। खैर, आज हम बात कर रहे हैं मशहूर फिल्‍म मेकर, यश चोपड़ा के बेटे आदित्‍य चोपड़ा की।

बताया जाता है कि आदित्‍य चोपड़ा का रानी मुखर्जी के साथ अफेयर कई सालों तक चला। मीडिया के सामने आते ही ये अपने रिलेशनशिप पर परदा डाल देते थे। कभी भी अपना अफेयर जग-जाहिर नहीं होने दिया। हालांकि दोनों इस लेकर कुछ भी कहने से बचते रहे। बाद में अप्रैल, 2014 में विवाह बंधन में बंध गए।

अफेयर छिपाने वाले आदित्‍य चोपडा और रानी मुखर्जी बॉलीवुड की दुनिया में अकेले कपल नहीं है। इसके अलावा और भी कपल है, जिन्‍होंने शादी से पहले कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया, पर दूसरों के सामने जाहिर नहीं होने दिया। आइए जानते हैं ऐसे कपल्‍स के बारे में-

रितेश देशमुख- जेनेलिया डिसूजा

राजनेता विलाशराव देशमुख के बेटे और अभिनेता रितेश के अफेयर की चर्चा खूब रही। उनका अफेयर एक्ट्रेस जेनेलिया के साथ फिल्म 'तुझे मेरी कसम' के सेट पर शुरू हुआ था। मीडिया में उनकी खबरें आती रहीं और दोनों इससे इंकार रहे। हालांकि, साल 2012 में दोनों ने शादी कर ली, तब जाकर इसका खुलासा हुआ।

जेनेलिया और रितेश- फाइल फोटो

विद्या बालन- सिद्धार्थ रॉय कपूर

हर तरह की भूमिका में प्रभावित करने वाली विद्या बालन भी अफेयर के मामले में पीछे नहीं रही, लेकिन उन्होंने भी अन्य अभिनेत्रियों की तरह इसे जाहिर नहीं होने दिया। उनका अफेयर फिल्म प्रोड्यूसर और डिज्नी इंडिया के एमडी और सीईओ सिद्धार्थ रॉय कपूर से था। शादी के कुछ महीने पहले ही विद्या ने सिद्धार्थ के साथ अपने रिश्ते की बात मानी थी। बाद में उन्होंने दिसंबर 2012 में सिद्धार्थ से शादी कर ली।

सिद्धार्थ और विद्या बालन - फाइल फोटो

रेखा और विनोद मेहरा

रेखा का नाम सबसे अधिक अमिताभ के साथ जोड़ा जाता रहा है, लेकिन दोनों ने कभी भी सार्वजनिक तौर पर इसे जाहिर नहीं होने दिया। हालांकि रेखा का अमिताभ के प्रति लगाव समय-समय पर व्यक्त होता रहा है। इससे पहले रेखा का नाम 1973 में विनोद मेहरा से भी जुड़ा था। यहां तक कि दोनों के शादी करने की चर्चा भी थी। रेखा की शादी 1990 में उद्योगपति मुकेश अग्रवाल से हुई थी, जिन्होंने शादी के एक साल बाद ही सुसाइड कर लिया था।

रेखा और विनोद मेहरा- फाइल फोटो

जूही चावला और जय मेहता

अपनी हंसी के लिए मशहूर जूही चावला के उद्योगपति जय मेहता से अफेयर की खबरें मीडिया में छाई रहती थीं, लेकिन उन्होंने इसे कभी भी जाहिर नहीं होने दिया। 1997 में जूही के जय मेहता से शादी करने की खबर आई, फिर भी वह अपने रिश्ते को नकारती रहीं। उन्होंने अपनी शादी के बारे में तब बताया जब वह पहली बार प्रेग्नेंट हुईं। बाद में जूही ने खुद बताया था कि करियर की चिंता के कारण वह शादी की बात छिपा रहीं थीं।

जूही चावला और जय मेहता- फाइल फोटो

श्रीदेवी और बोनी कपूर

1975 में फिल्म जूली से हिंदी सिनेमा में बाल अभिनेत्री के रूप में कदम रखने वाली श्रीदेवी अपने अफेयर को लेकर कभी भी मुखर नहीं रहीं। 1980 के दौर में उनका नाम मिथुन चक्रवर्ती के साथ जुड़ा, हालांकि उन्होंने कभी भी इस स्वीकार नहीं किया। इसके बाद उनके अलगाव की खबरें आईं। बाद में श्रीदेवी का नाम फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर के साथ मीडिया में उछला। खास बात यह कि बोनी पहले से ही शादीशुदा थे, इसलिए दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधे रखी। इस बीच जब श्रीदेवी के प्रेग्नेंट होने की खबरें आईं, तो उन्होंने अपने रिश्ते को स्वीकार किया। बोनी अभिनेता अनिल कूपर के भाई हैं और अनिल इस शादी के पक्ष में नहीं थे।

बोनी कपूर और श्री देवी- फाइल फोटो

 

Tags:    

Similar News