Drishyam 3 की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट करने के कुछ देर बाद ही Ajay Devgn ने हटाया वीडियो
Drishyam 3 Release Date: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम जोकिक मलयालम फिल्म दृश्यम का रीमेक थी, अब जाकर अजय देवगन ने बताया कब आएगा दृश्यम 3
Ajay Devgn Drishyam 3 Teaser (Image Credit-Social Media)
Drishyam 3 Teaser: दृश्यम फ्रेंचाइजी मलयालम की सबसे चर्चित फ्रेंजाइजी में से एक है। जिसमें मोहनलाल लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। जिसके बाद अजय देवगन ने इसका हिंदी में रीमेक बनाया। उसे भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। दृश्यम 2015 में रिलीज हुई थी। इसके अबतक कुल दो पार्ट चुके हैं। तो वहीं मोहनलाल की फिल्म दृश्यम का तीन पार्ट आ चुका है। तीसरा पार्ट 2026 में रिलीज हुआ था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब जाकर अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 आने वाली है। जोकि इस बार मलयालम फिल्म दृश्यम 3 का सीक्वल नहीं होगा। हिंदी की कहानी में मेकर्स ने बदलाव किया है। ऐसी रिपोर्ट पहले ही आ चुकी है। तो वहीं आज अजय देवगन ने दर्शकों को दृश्यम 3 की एक झलक दिखाई है। दृश्यम 3 कब आएगी, चलिए जानते हैं इसके बारे में
दृश्यम 3 कब आएगी (Drishyam 3 Release Date)-
दृश्मय 3 मलयालम के बाद अब हिंदी में आने को तैयार है। जिसमें अजय देवगन लीड रोल में हैं। तो वहीं दृश्यम 2 में अक्षय खन्ना नजर आए थे। लेकिन दृश्यम 3 में अक्षय खन्ना नहीं नजर आएंगे। क्योंकि अक्षय खन्ना और मेकर्स के बीच किसी प्रकार का विवाद हो गया था। जिसकी वजह से अक्षय खन्ना ने फिल्म को बीच में ही छोड़ दिया था। तो वही अजय देवगन ने आज अपने सोशल मीडिया पर दृश्यम के 11 साल पूरे हो जाने के बाद एक वीडियो जारी किया। जिसमें अजय देवन ने उस डेट को मेंशन किया जोकि दृश्यम फ्रेंचाइजी की सबसे चर्चित डेट है। 2 अक्टूबर जैसा कि सभी को पता है कि 2 अक्टूबर यानि गाँधी जयंती का जिक्र दृश्यम मूवी में कई बार हुआ है। अब जाकर दृश्यम 3 सिनेमाघरों में 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी। इसके बारे में वीडियो में जानकारी दी गई थी। लेकिन कुछ समय बाद ही अजय देवगन के पेज से इस वीडियो को हटा दिया गया।