Ramayana Trailer: रामायण के ट्रेलर में क्या रह गई कमी? इस एक किरदार की वजह से ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Ramayana Trailer: रामायण का ट्रेलर आखिरकार आज रिलीज कर दिया गया है, आइए जानते हैं कि ट्रेलर में नजर आए कलाकारों में किसने सबसे अधिक सुर्खियां बटोरी हैं।
Ramayana Trailer Most Loved Character (Photo- Social Media)
Ramayana Trailer: नितेश तिवारी की चर्चित फिल्म रामायण का ट्रेलर 30 जुलाई को रिलीज कर दिया गया, जैसा कि आप सब जानते हैं कि ट्रेलर को लेकर दर्शक बेहद एक्साइटेड थे, ऐसे में अब जब ट्रेलर दर्शकों के सामने आ गया है तो दर्शक जमकर प्यार भी बरसा रहें हैं। जी हां! रामायण के ट्रेलर को मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है, यानी कि बहुत से लोगों को ट्रेलर जहां पसंद आया, वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो ट्रेलर में कई गलतियां गिना रहें हैं। आज सुबह से ही हर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सिर्फ और सिर्फ रामायण के ट्रेलर की ही चर्चा हो रही है, ऐसे में चलिए जानते हैं कि दर्शकों को रामायण का कौन सा किरदार सबसे अधिक भाया।
रामायण के ट्रेलर में क्या रह गई कमी
रामायण के ट्रेलर को प्यार तो मिल ही रहा है, लेकिन साथ ही बहुत सी कमियां भी नजर आईं, दर्शकों द्वारा खुद कई कमियां गिनायी जा रहीं हैं -
डायलॉग
रामायण के ट्रेलर में सबसे बड़ी कमी जो नजर आई, वो डायलॉग है, चाहे वो राम का डायलॉग हो या फिर रावण का, ट्रेलर में डायलॉग उतने शानदार नहीं लगे, जिसकी दर्शकों ने उम्मीद की थी, ट्रेलर देख एक पल के लिए भी ऐसा नहीं लगा कि हम रामायण देख रहें हैं, क्योंकि डायलॉग बेहद ही साधारण लगे। डायलॉग्स में वो गहराई नजर नहीं आई, जिस वजह से ट्रेलर भी थोड़ा कमजोर लगा।
कलाकारों में भाव की कमी
रामायण के ट्रेलर में दूसरी सबसे बड़ी कमी जो दर्शकों को नजर आई, वो कलाकारों में भाव की कमी नजर आना है। राम का किरदार निभा रहे अभिनेता रणबीर कपूर के चेहरे पर वो प्रभु श्री राम वाला तेज, आंखों में चमक और शांति नजर नहीं आई, इसके अलावा साई पल्लवी के चेहरे पर भी कहीं न कहीं माता सीता वाला भाव नजर नहीं आया। हालांकि उन्होंने अपनी पूरी कोशिश की है, लेकिन इसके बावजूद साई पल्लवी को सीता के रूप में स्वीकार करना थोड़ा मुश्किल है। दर्शकों को राम और सीता दोनों का ही किरदार थोड़ा फीका लग रहा है।
कॉस्ट्यूम
रामायण के ट्रेलर में तीसरी कमी कॉस्ट्यूम है, दर्शक साई पल्लवी के कॉस्टयूम को खूब क्रिटिसाइज कर रहें हैं, दर्शकों का कहना है कि साई पल्लवी को कुछ और अच्छा लुक देना चाहिए था, हालांकि वनवास वाला लुक उनका ज्यादा पसंद किया जा रहा है, लेकिन राजकुमारी जानकी वाले लुक की आलोचना हो रही ही।
रावण की आवाज में कमी
रामायण में यश लंकापति रावण का किरदार निभा रहें हैं, हालांकि उन्होंने रावण का रोल बखूबी निभाया है, जिसके लिए दर्शक उनकी तारीफ भी कर रहें हैं, उन्होंने जिस तरह से खुद को रावण के किरदार में ढाला है, उनका अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है, लेकिन एक कमी जो दर्शकों को खल रहा है, वो उनकी आवाज है, जी हां! रावण के आवाज में एक जो ललकार है, जिसे सुन ही हर कोई कांप उठे, उसकी कमी नजर आई।
छा गया रामायण का ये किरदार
रामायण का ट्रेलर देखने के बाद दर्शक अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहें हैं, ट्रेलर में उन्हें क्या अच्छा लगा और क्या नहीं अच्छा लगा, इसका जिक्र भी कर रहें हैं। दर्शकों से मिले रिव्यू के हिसाब से देखा जाए तो रामायण के ट्रेलर में उन्हें सबसे अधिक जो चीज पसंद आई वो अभिनेता रकुल प्रीत सिंह का किरदार है। जी हां! रकुल प्रीत सिंह रामायण में शूर्पणखा का रोल अदा कर रहीं हैं, ट्रेलर में उनकी थोड़ी ही झलक देखने को मिली, लेकिन दर्शक उन्हें देख इंप्रेस हो गए हैं, सबसे अधिक किसी किरदार को प्यार मिल रहा है तो वह शूर्पणखा का किरदार ही है, रकुल इस किरदार में बेहद जंच रहीं हैं। रकुल के किरदार को बेहद प्यार मिल रहा है और इसी के साथ ही रावण के किरदार की भी दर्शक खूब सराहना कर रहें हैं, यश ने रावण के रोल में कमाल कर दिया है, उनका एटीट्यूड एक्सप्रेशन ऑन प्वाइंट है। दर्शक यश की एक्टिंग से इतने इंप्रेस हो गए हैं कि उनका तो यह भी कहना है कि ये फिल्म महज रावण की वजह से हिट होगी।