Mahavatar Movie: विक्की कौशल के लिए चैलेंजिंग बनीं महावतार, करना होगा ये बड़ा काम
Mahavatar Movie: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल अपनी मोस्ट चर्चित फिल्म महावतार के लिए फिजिकल ट्रांसफार्मेशन करने वाले हैं, जो उनके लिए बेहद चैलेंजिंग होने वाला है, आइए बताते हैं।
Vicky Kaushal Film Mahavatar (Photo- Social Media)
Vicky Kaushal Film Mahavatar: अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्म "लव एंड वॉर" की शूटिंग में बिजी चल रहें हैं, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं, सुनने में आया है कि मेकर्स बहुत ही जल्द "लव एंड वॉर" का फर्स्ट लुक जारी करने वाले हैं। वहीं इन सबके बीच विक्की कौशल की अगली फिल्म "महावतार" से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है, जी हां! आइए फिर जानते हैं।
महावतार के लिए विक्की कौशल बढ़ाएंगे 25 किलो वजन
बता दें कि महावतार विक्की कौशल के करियर की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है, जिसके लिए वे अपना खून पसीना एक करने वाले हैं। जी हां! विक्की कौशल को अपनी इस फिल्म के लिए खूब मेहनत करना पड़ेगा, उन्हें अपनी बॉडी का तगड़ा ट्रांसफॉर्मेशन करना है, बताया जा रहा है कि विक्की कौशल को महावतार फिल्म के लिए अपना 25 किलो वजन बढ़ाना होगा, जिसके लिए उन्होंने एक बार फिर छावा के फिटनेस कोच तेजस लालवानी के साथ हाथ मिलाया है।
महावतार फिल्म में विक्की कौशल परशुराम का रोल अदा करेंगे, और इसके लिए उन्हें एक योद्धा जैसी बॉडी बनानी होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्की कौशल सितंबर से ही अपने किरदार के लिए ट्रेनिंग शुरू कर देंगे, ऐसे में तीन महीने वे सिर्फ अपनी बॉडी पर काम करेंगे।
कब शुरू होगी महावतार की शूटिंग
विक्की कौशल अपनी इस फिल्म की शूटिंग 2027 की जनवरी में शुरू करेंगे, खबरें हैं कि महावतार मूवी को मेकर्स एक अलग लेवल पर ले जाने का प्लान कर रहें हैं, जिसके चलते फिल्म का बजट काफी तगड़ा होने वाला है। विक्की कौशल महावतार फिल्म को अपना पूरा एक साल देने वाले हैं, अपना एक साल सिर्फ और सिर्फ महावतार मूवी को देंगे, और इस बीच में वे कोई भी फिल्म नहीं करेंगे। महावतार मूवी का शेड्यूल जनवरी से शुरू होकर दिसंबर महीने में पूरा किया जाएगा। विक्की कौशल फिजिकल ट्रेनिंग के साथ ही एक्टिंग वर्कशॉप भी करेंगे। अमर कौशिक के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म महावतार को दिनेश विजान द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा। ये फिल्म 2028 में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है, हालांकि मेकर्स द्वारा अभी तक रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।