Ramayana के ट्रेलर ने दिलाई Adipurush की याद, इंटरनेट पर छाए मजेदार मीम्स, ट्रोल हुए ओम राउत

Ramayana Vs Adipurush: रणबीर कपूर की रामायण का ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसी के साथ ही इंटरनेट पर एक बार फिर ओम राउत की आदिपुरुष को ट्रोल किया जाने लगा है।

Update:2026-07-30 18:11 IST

Ramayana Vs Adipurush (Photo- Social Media)

Ramayana Vs Adipurush: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनीं फिल्म रामायण का ट्रेलर 30 जुलाई को ब्रह्म मुहूर्त में जारी किया व्यं ट्रेलर जब से रिलीज किया गया है, पूरे सोशल मीडिया पर ही इसी की बातें हो रहीं हैं, जहां कुछ ट्रेलर की तारीफ कर रहें हैं तो वहीं कुछ ट्रेलर की आलोचना भी कर रहें हैं, यानी कि ट्रेलर को मिला है रिस्पॉन्स मिल रहा है। रामायण के ट्रेलर के बारे में बातें सोशल मीडिया पर हो ही रही है और इसी के साथ ही ओम राउत की फिल्म "आदिपुरुष" भी ट्रेंड में आ गई है, क्योंकि एक बार फिर यूजर्स इस फिल्म को ट्रोल करने में जुट गए हैं।

आदिपुरुष पर फिर भड़के लोग

रणबीर कपूर की रामायण का ट्रेलर रिलीज होते ही, लोगों को एक बार फिर आदिपुरुष की याद आ गई, और फिर क्या था! सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। बता दें कि 2023 में आई फिल्म आदिपुरुष भी रामायण पर बनाई गई थी, जिसमें प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन लीड रोल में थे, फिल्म को ओम राउत ने निर्देशित किया था। जब ये फिल्म रिलीज हुई थी, इसका जमकर मजाक उड़ाया गया था, दर्शक भड़क गए थे, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुँह गिरी थी, फिल्म को भारी भरकम बजट में बनाया गया था, ऐसे में मेकर्स के सारे पैसे डूब गए थे। वहीं, अब जब नितेश तिवारी की "रामायण" का ट्रेलर आया तो दर्शकों को फिर "आदिपुरुष" की याद आ गई और वे अब सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स शेयर कर रहे हैं।


आदिपुरुष के डायलॉग, निर्देशक ओम राउत का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। खासतौर पर फिल्म का डायलॉग "कपड़ा तेरे बाप का, तेल तेरी लंका का, आग तेरी लंका का और जलेगी भी तेरी लंका ही" पर खूब मीम्स बन रहे रहें हैं। कुछ दर्शक चुटकी लेते हुए कह रहें हैं कि रणबीर कपूर की रामायण के डायलॉग में दम नहीं है, उन्हें आदिपुरुष जैसे डायलॉग डालना चाहिए था। यहां देखें वायरल हो रहें मजेदार मीम्स -

Full View Full View Full View Full View Full View Full View Full View

क्या आदिपुरुष जैसा होगा रामायण का हाल?

बता दें कि रणबीर कपूर की रामायण की आदिपुरुष से बेहतर रिस्पॉन्स मिल रहा है, ट्रेलर दर्शकों को पसंद आया है, लेकिन जिस तरह मेकर्स बता रहें हैं कि फिल्म 4 हजार करोड़ में बनी है, उसके अनुसार दर्शकों को ट्रेलर में काफी कुछ कमी लग रही है, कुछ दर्शक तो साफ साफ कह रहें हैं कि इसका हाल भी आदिपुरुष जैसा होगा, हालांकि अभी कुछ कहा नहीं जा सकता, क्योंकि ट्रेलर को पॉजिटिव प्रतिक्रिया भी मिल रहा है।

Tags:    

Similar News