Akshara Singh Biography: जानिए भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के बारे में, क्या है उनके MMS वीडियो का सच

Akshara Singh Biography: अक्षरा सिंह एक प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री है साथ ही साथ वो एक गायिका और लाइव परफ़ॉर्मर भी हैं। आइये जानते हैं अक्षरा सिंह के बारे में कुछ ख़ास बातें।

Update: 2022-09-19 06:07 GMT

Akshara Singh Biography (Image Credit-Social Media)

Akshara Singh Biography: अक्षरा सिंह एक प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री है साथ ही साथ वो एक गायिका और लाइव परफ़ॉर्मर भी हैं। वो अपने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम के लिए काफी पॉपुलर हैं। अक्षरा ने अभी तक कई बड़े भोजपुरी कलाकारों के साथ काम किया है और लोगों ने इसकी खूब सराहना भी की है। इसमें मुख्य रूप से उन्होंने पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव, रितेश पांडे और कई अन्य लोगों के साथ 2 दर्जन से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम किया। आइये जानते हैं अक्षरा सिंह के बारे में कुछ ख़ास बातें।

अक्षरा सिंह का जीवन परिचय

Akshara Singh Biography (Image Credit-Social Media)

 अक्षरा सिंह का जन्म - 30 अगस्त,1993

अन्य पेशे: टेलीविजन अभिनेत्री फिल्म अभिनेत्री गायिका डांसर टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता टेलीविजन व्यक्तित्व

पिता- बिपिन सिंह

माता -नीलिमा सिंह

भाई -केशव सिंह

बहन -कोई नहीं

अफेयर/बॉयफ्रेंड पवन सिंह (अफवाह)

वैवाहिक स्थिति -अविवाहित

शारीरिक माप

बॉडी फिगर- 36-28-36

त्वचा का रंग -गोरा

आंखों का रंग -भूरा

बालों का रंग -काला

अक्षरा सिंह का जन्म भारत के महाराष्ट्र राज्य में मुंबई में हुआ था। वो एक भारतीय मॉडल, फिल्म अभिनेत्री, टेलीविजन अभिनेत्री, गायिका, नर्तकी, टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता और टेलीविजन पर्सनालिटी हैं, जो भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ हिंदी टेलीविजन सीरीज में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। 2021 में, उन्होंने एक कंटेस्टेंट के रूप में बिग बॉस ओटीटी में भाग लिया था। जिसके बाद अक्षरा सिंह की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गयी।

अक्षरा सिंह का फ़िल्मी करियर

Akshara Singh Biography (Image Credit-Social Media)

 अक्षरा सिंह एक प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री, गायिका और डांसर हैं। उन्होंने बहुत कम उम्र में एक्ट्रेस बनने का फैसला किया। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2011 में भोजपुरी फिल्म 'प्राण जाए पर वचन ना जाए' में अभिनय से की थी। इसके बाद उन्होंने 2015 में टेलीविजन सीरियल काला टीका के माध्यम से छोटे पर्दे पर अपने करियर की शुरुआत की। इस सीरियल में माधुरी झा के रूप में उनकी भूमिका के लिए उनकी बहुत प्रशंसा हुई।

भोजपुरी फिल्मों और हिंदी टेलीविजन सीरियल के अलावा, वो भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने काम के लिए भी काफी लोकप्रिय हैं और भोजपुरी रानी के रूप में जानी जाती हैं। उनके पॉपुलर म्यूजिक वीडियो इधर आने का नहीं, कॉल करेन क्या, डोंट टच माई हैंड और चमकेलु शीशन जैसे हैं। उन्होंने साल 2018 में रियलिटी शो जिला टॉप को भी होस्ट किया था जो महुआ टीवी पर प्रसारित किया गया था। इसके बाद उन्होंने 2021 में एक प्रतियोगी के रूप में बिग बॉस ओटीटी (हिंदी) में भाग लिया। जिसके बाद उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ी।

कंट्रोवर्सी में आईं अक्षरा सिंह

Akshara Singh Biography (Image Credit-Social Media)

अक्षरा सिंह आजकल काफी कंट्रोवर्सी में घिर गयी हैं उनका एक कथित MMS काफी तेज़ी से वायरल हुआ जिसके लिए अक्षरा सिंह ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि वीडियो में वो नहीं हैं वहीँ कुछ लोग ये कहकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं कि इस वीडियो में अक्षरा ही हैं। वहीँ अक्षरा ने इसपर जो सफाई दी है उस वीडियो को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि ये एक्ट्रेस का एक पुराना वीडियो है। कथित तौर पर, ये दो साल पुराना वीडियो है जो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री और इसके आसपास के विवादों पर उनकी प्रतिक्रिया थी।


अक्षरा इस तरह के विवाद में फंसने वाली पहली महिला नहीं हैं। इससे पहले इंटरनेट पर एक फेक वीडियो सामने आने के बाद कच्चा बादाम गर्ल से मशहूर अंजलि अरोड़ा भी इसी तरह MMS वीडियो के तहत फंस चूंकि हैं साथ ही इस वीडियो को एक एमएमएस होने का दावा किया गया था जिसमें अंजलि और उनके प्रेमी आपत्तिजनक स्थिति में थे। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने तुरंत इन खबरों को खारिज कर दिया और उनकी छवि खराब करने वालों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा करने वाले लोग जो उनकी सफलता से मेल नहीं खा सकते हैं, उन्हें बदनाम करने के लिए इस तरह के कृत्यों का सहारा लेते हैं। वहीँ अक्षरा सिंह का भी ये MMS वीडियो काफी वायरल हो रहा है लोग इस वीडियो को लेकर उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं लेकिन वहीँ अक्षरा के फैन इस वीडियो में वो नहीं हैं ऐसा कह रहे हैं।

Tags:    

Similar News