Golmaal 5 Cast Fees: इस एक्टर ने ली सबसे अधिक फीस, अजय देवगन भी रह गए पीछे
Golmaal 5 Akshay Kumar Fees: रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल 5 के लिए सबसे अधिक फीस अक्षय कुमार ले गए हैं, आइए जानते हैं।
Golmaal 5 Akshay Kumar Fees
Golmaal 5 Akshay Kumar Fees: एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म गोलमाल 5 से जुड़ी लगातार कोई न कोई नई अपडेट सामने आ रही है, जिसे सुन फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ती ही जा रही है। रोहित शेट्टी हिंट दे चुके हैं कि गोलमाल 5 अब तक की सभी फ्रेंचाइजी से बेहद अलग होने वाली है। वहीं अब गोलमाल 5 से जुड़ी एक और चौंकाने वाली खबर मिली है, जो कि स्टार कास्ट की फीस से जुड़ी हुई है, बताया जा रहा है कि गोलमाल 5 के लिए सबसे अधिक फीस अभिनेता अक्षय कुमार ने चार्ज की है।
अक्षय कुमार ने वसूली मोटी रकम
गोलमाल 5 में पुरानी स्टार कास्ट ही नजर आएंगी, लेकिन एक बड़ा ट्विस्ट यह भी है कि अभिनेता अक्षय कुमार भी इस फिल्म का हिस्सा हैं, जी हां! अक्षय कुमार फिल्म में एक खास रोल अदा करते नजर आएंगे, हालांकि उनका किरदार कुछ समय का ही है, लेकिन बेहद पॉवरफुल होगा। अब खबर आ रही है कि अक्षय कुमार ने अपने किरदार के लिए मेकर्स से मोटी रकम वसूली है। अक्षय कुमार गोलमाल 5 की शूटिंग महज 22 दिनों के लिए करने वाले हैं, और 22 दिनों के लिए उन्होंने 40 करोड़ रुपए लिए हैं। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार ने गोलमाल 5 के सभी स्टार कास्ट से सबसे अधिक फीस ली है, उन्होंने इस मामले में अभिनेता अजय देवगन को भी पीछे छोड़ दिया है, जबकि अजय देवगन फिल्म में लीड रोल निभा रहें हैं।
गोलमाल 5 स्टार कास्ट
गोलमाल 5 फिल्म की शूटिंग चल रही है, फिल्म में अजय देवगन और अक्षय कुमार के साथ ही अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, शरमन जोशी और मुकेश तिवारी जैसे होनहार अभिनेता नजर आएंगे। फिल्म में नजर आने वाली हीरोइन के नाम को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है, क्योंकि अब तक मेकर्स ने अनाउंस नहीं किया है, लेकिन करीना कपूर खान और सारा अली खान का नाम सामने आ चुका है। बात तो यह भी सामने आई है कि गोलमाल 5 में लव एंगल देखने को नहीं मिलेगा, बल्कि कहानी पूरी तरह से नई होगी और बाकी की फ्रेंचाइजी से बेहद अलग और धमाकेदार होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स गोलमाल 5 को 2027 की गर्मी में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहें हैं।