Alia Bhatt Ranbir Kapoor Video: भाई की शादी में रणवीर कपूर पत्नी आलिया भट्ट से नज़र आए खफा
Alia Bhatt Ranbir Kapoor Viral Video: अदार जैन और अलेखा आडवानी की शादी में अपने व्यवहार की वजह से ट्रोल हुए आलिया रणवीर;
Ranbir Kapoor Alia Bhatt Trolled In Aadar Jain Wedding (Image Credit- Social Media)
Alia Bhatt Ranbir Kapoor Video: बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल आलिया भट्ट और रणवीर कपूर जो अक्सर किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों का विषय बने रहते हैं। कभी अपनी बेटी राहा की वजह से तो कभी अपने फिल्मों की वजह से एक बार फिर से आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाए हुए हैं। जिसके पीछे की वजह बनी है रणवीर कपूर की बुआ रीमा जैन के बेटे अदार जैन की शादी, जहाँ पर कल बॉलीवडु के सितारों का मेला देखने को मिला है। तो वहीं अदार जैन (Aadar Jain) की शादी में सभी की नजरें आलिया भट्ट और रणवीर कपूर पर जाकर टिकी थी। शादी समारोह से आलिया भट्ट और रणवीर कपूर का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसकी वजह से रणवीर कपूर और आलिया भट्ट नेटिजन्स के निशाने पर आ गए हैं।
आलिया भट्ट और रणवीर कपूर अदार जैन की शादी में हुए ट्रोल (Ranbir Kapoor Alia Bhatt Trolled In Aadar Jain Wedding)-
अदार जैन ने 2023 में अलेखा आडवानी को समुद्र के किनारे प्रपोज किया था। जिसके बाद उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर लिया। अदार अलेखा से पहले तारा सुतारिया को डेट करते थे। अलेखा तारा और अदार की फ्रेंड थी। लेकिन बाद में तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद अदार अलेखा को डेट करने लगे और कल यानि 21 फरवरी 2025 को सार्वजनिक रूप से परिवार वालों और कॉमन फ्रेंड के सामने विवाह कर लिया। उनकी शादी में पूरा कपूर खानदान शामिल हुआ था। जिसमें कपूर खानदान की बहू आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपने पति रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ इस शादी समारोह में शामिह हुई थी।
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई थी। तो वहीं रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने ग्रीन कलर का इंडो-वेस्टन कैरी किया हुआ था। दोनों की वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आई नेटिजन्स उनको ट्रोल करने लगे। नेटिजन्स ने आलिया भट्ट के लुक और रणवीर कपूर के व्यवहार पर सवाल उठाया।
एक यूजर ने लिखा आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का लुक काफी सिंपल है शादी के अनुसार उनको अपने लुक में बदलाव करना चाहिए। तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि-ये कितना ओवरएक्टिंग कर रही हैं। तो वहीं आलिया और रणवीर के रिश्ते पर भी यूजर ने भी सवाल उठाया है। कह रहे हैं कि रणवीर कपूर आलिया भट्ट में कम इंट्रेस्ट दिखा रहे हैं।
तो वहीं दूसरी तरफ यूजर्स ने इनकी जोड़ी को पसंद भी किया है। और इनकी तारीफ की है तो वहीं आलिया के सिंपल लुक को काफी पसंद किया है।