Ammy Virk Sonam Bajwa ने कर ली शादी, तस्वीरे हुई सोशल मीडिया पर वायरल

Ammy Virk Sonam Bajwa Marriage: पंजाबी सिंगर व एक्टर Ammy Virk ने पंजाबी एक्ट्रेस Sonam Bajwa के साथ अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शादी की तस्वीर साझा की

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-04-30 08:24 GMT

Are Sonam Bajwa and Amy Virk married?

Ammy Virk Sonam Bajwa Photo:  पंजाबी सिंगर व एक्टर एमी विर्क (Ammy Virk) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरे साझा की हैं। जिसमें वो पंजाबी एक्ट्रेस व नेशनल क्रश सोनम बाजवा के साथ नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरे सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगी हैं। इसके पीछे की वजह से हैं एमी विर्क व सोनम वाजवा (Sonam Bajwa) की जो तस्वीरे में उसमें सोनम बावेजा दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही हैं। तो वहीं एमी विर्क ने ब्लेक कलर का शूट पहना हुआ हैं और लाल रंग की पगड़ी पहनी हुई हैं। और उन्होंने इस तस्वीर को साझा करते हुए इस तस्वीर के कैप्शन में एक फ्लावर पर इमोजी पोस्ट किया है। जिसके बाद इस पोस्ट पर फैंस के लगातार कमेंट आने लगे हैं और सोशल मीडिया पर ये तस्वीर वायरल होने लगी हैं और लोगों के मन में यहीं सवाल है कि क्या सोनव बाजवा व एमी विर्क ने शादी कर ली है। 

क्या सोनम बाजवा व एमी विर्क ने शादी कर ली है ? (Are Sonam Bajwa and Ammy Virk married?)-


जबसे सोनम बाजवा (Sonam Bajwa Instagram) व एमी विर्क (Ammy Virk Instagram) की ये तस्वीरे सोशल मीडिया पर आई हैं. तबसे सबके मन में यही सवाल है कि क्या सोनम बाजवा व एमी विर्क ने शादी कर ली है। तो हम आपको बता दे कि सोनम बाजवा व एमी विर्क ने शादी नहीं की हैं। ये सिर्फ उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की तस्वीरे हैं क्योकि दोनों पंजाब इंड्रस्टी का जाना-माना नाम हैं और दोनों इस तरह से गुपचुप तरीके से शादी नहीं करेंगे। सोनम बाजवा व एमी विर्क कई सारे प्रोजेक्ट में साथ में काम कर चुके हैं। फिर चाहे वो फिल्में हो या गाने हो हो सकता हैं कि वो दोनो जल्द ही किसी गाने में एक साथ नजर आने वाले हो। 

एमी विर्क अपकिमंग प्रोजेक्ट (Amy Virk Upcoming Project)-

वैसे तो एमी विर्क इस समय बॉलीवुड की फिल्म Bod Newz में विक्की कौशल व तृप्ति डिमरी के साथ नजर आने वाले है। जिसकी रिलीज डेट पर से भी पर्दा उठ चुका हैं। ये फिल्म इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा एमी विर्क अक्षय कुमार फरदीन खान की फिल्म Khel Khel Mein जोकि 6 सिंतबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी में भी नजर आने वाले है। 

Tags:    

Similar News