Amrapali Dubey: आम्रपाली दुबे पर भद्दे कमेंट्स की बौछार, बनीं बॉडी शेमिंग का शिकार
Amrapali Dubey Video: भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का वायरल हो रहा वीडियो देख यूजर्स उन पर भद्दे कमेंट्स कर रहें हैं, आइए जानते हैं क्यों।
Amrapali Dubey Faces Brutal Body-Shaming (Photo- Social Media)
Amrapali Dubey Viral Video: आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की एक बेहद ही मशहूर अदाकारा हैं, उन्होंने बहुत ही कम उम्र में भोजपुरी की दुनिया में कदम रखा था और आज के समय में उनकी गिनती भोजपुरी की सबसे अमीर अदाकाराओं की लिस्ट में होती है। आम्रपाली दुबे आज भी भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज कर रहीं हैं, उनके बैक टू बैक गाने और फिल्में रिलीज होती रहतीं हैं, लेकिन इसी के साथ ही आम्रपाली दुबे को उनके बढ़ते वजन के कारण बुरी तरह ट्रोल किया जाता है। अब हाल ही में फिर ऐसा हुआ, दरअसल आम्रपाली दुबे का एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे डांस करते नजर आ रहीं हैं, बस फिर क्या था, उनके इसी वीडियो को देख यूजर्स ने उनके मोटापे को लेकर उनकी आलोचना करना शुरू कर दी।
आम्रपाली दुबे हुईं बॉडी शेमिंग का शिकार
आम्रपाली दुबे वैसे तो एक बेहतरीन अदाकारा हैं, लेकिन अपने बढ़ते वजन की वजह से वे बॉडी शेमिंग का शिकार हो जाती हैं। आम्रपाली दुबे को लोग उनके वजन की वजह से खूब ट्रोल करते हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल आम्रपाली दुबे का एक नया धमाकेदार गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम कटीली कमर है। आम्रपाली दुबे का ये गाना सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है, लेकिन अब इसी गाने का BTS Video सामने आया है, जिसे देख नेटिजेंस आम्रपाली दुबे के वजन पर आपत्तिजनक कमेंट करने लगे हैं।
आम्रपाली दुबे के कटीली कमर के BTS Video में आप देख सकते हैं कि अभिनेत्री पीले रंग के आउटफिट में नजर आ रहीं है और वे डांस की रिहर्सल कर रहीं हैं। उनके इस वीडियो पर ही नेटिजेंस के भद्दे कमेंट्स आ रहें हैं, लोग उनके मोटापे को ही अपना निशाना बना रहें हैं। आम्रपाली दुबे के इस वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "पेट अंदर तो कर लो मैडम।" दूसरे ने लिखा, "भाई इस मोती को क्यों ले किया गाने में।" तीसरे ने लिखा, "आप से रिक्वेस्ट है, आप मत नाचिए नहीं तो धरती हिल जाएगी।" चौथे ने लिखा, "कमर है या कमरा।" एक अन्य ने लिखा, "भूकंप आने का कारण एक दिन आम्रपाली दुबे बनेगी।" वहीं एक यूजर ने तो हद ही कर दी, उसने आम्रपाली दुबे को ये किस एंगल से हीरोइन लगती है।