Karishma Tanna: 42 वर्षीय प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का पहला प्यार रह गया था अधूरा, जब न्यूड सीन से मचा था बवाल
Karishma Tanna Love Life: अभिनेत्री करिश्मा तन्ना 42 की उम्र में मां बनने वालीं हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वरुण बंगेरा संग शादी करने से पहले करिश्मा तन्ना किसी और के प्यार में पागल हुआ करती थीं, आइए जानते हैं।
Karishma Tanna Love Life (Photo- Social Media)
Karishma Tanna Love Life: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा करिश्मा तन्ना किसी साल की उम्र में मां बनने वालीं हैं, हाल ही में उनकी गोद भराई हुई, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रहीं हैं, करिश्मा तन्ना और उनके पति वरुण बंगेरा ने साउथ इंडियन तुलु परंपरा के अनुसार गोद भराई की रस्म निभाई। करिश्मा तन्ना ने खुद गोद भराई की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वे बेहद प्यारी लग रहीं हैं, उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। 42 की उम्र में मां बनने जा रहीं करिश्मा तन्ना भले ही आज वरुण बंगेरा संग अपनी सपनों की दुनिया बसा रहीं हैं, लेकिन उनका पहला प्यार कोई और ही था, जी हां! चलिए जानते हैं।
करिश्मा तन्ना का पहला प्यार
करिश्मा तन्ना ने 5 फरवरी 2022 में वरुण बंगेरा संग शादी रचाई थी, वरुण बंगेरा एक बिजनेसमैन हैं। करिश्मा तन्ना और वरुण शादी के चार साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहें हैं, जिसके लिए दोनों बेहद एक्साइटेड हैं। वहीं अब करिश्मा तन्ना की लव लाइफ के बारे में आपको बताएं तो वरुण से शादी करने से पहले करिश्मा तन्ना का दिल एक जाने माने एक्टर के लिए धड़का था, जिसका नाम उपेन पटेल है।
दरअसल करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल एक साथ "बिग बॉस" सीजन 8 में नजर आए थे, बिग बॉस के घर में ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और इनका प्यार परवाना हो गया। जब बिग बॉस खत्म हुआ, उसके बाद भी दोनों रिलेशनशिप में थे, यहां तक कि दोनों ने डांस रियलिटी शो "नच बलिए" में भी हिस्सा लिया था। नच बलिए में दोनों काफी आगे तक गए, लेकिन फिर एविक्ट हो गए। कई रिपोर्ट्स द्वारा यह भी दावा किया जाता है कि करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल की सगाई भी हो गई थी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और दोनों की राहें हमेशा के लिए जुदा ही गई। खबरों की मानें तो, करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल का रिश्ता आपसी मतभेदों, करियर से जुड़ी प्राथमिकताओं और भविष्य को लेकर अलग-अलग नजरियों की वजह से टूटा था।
करिश्मा तन्ना के न्यूड सीन से मचा था बवाल
करिश्मा तन्ना एक बेहतरीन अदाकारा हैं, वे छोटे पर्दे के साथ ही कई वेब सीरीज का भी हिस्सा रह चुकीं हैं, उन्होंने एक सीरीज में न्यूड सीन दिया था, जिसकी वजह से दर्शकों के बीच बवाल मच गया था। करिश्मा तन्ना ने जिस सीरीज में न्यूड सीन दिया था, उसका नाम स्कूप (Scoop) है, जो नेटफ्लिक्स पर आई थी। करिश्मा तन्ना ने इस सीरीज में एक पत्रकार की भूमिका निभाई थी। उन्होंने इस सीरीज में कुछ इंटिमेट और बेहद बोल्ड सीन्स दिए थे, जिससे बवाल हो गया था, करिश्मा तन्ना ने अपने उस सीन के लिए खूब सुर्खियां बटोरी थी, कुछ लोगों ने तो उन्हें ट्रोल भी किया था। बता दें कि इस सीरीज को हंसल मेहता ने निर्देशित किया था।