Peddi Promotion: बाप रे! Peddi के भोपाल इंवेट में मेकर्स पानी की तरह बहाएंगे पैसा? 4 करोड़ का बजट तय
Peddi Promotion: राम चरण की Peddi मूवी का प्रमोशन शुरू हो चुका है, 23 मई यानी आज भोपाल में होने जा रहा ग्रैंड इंवेट में मेकर्स 4 करोड़ रुपए पानी की तरह बहाने वाले हैं।
Ram Charan Peddi Promotion
Ram Charan Peddi Promotion: राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म Peddi की रिलीज में अब सिर्फ दो हफ्तों का समय रह गया है, इतने महीनों से फिल्म की रिलीज डेट टलती आ रही थी, लेकिन अब जाकर फाइनली फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। Peddi 4 जून को रिलीज होने जा रही है और 23 मई यानी कि आज फिल्म का एक धमाकेदार गाना रिलीज किया जाएगा, इस गाने को लॉन्च करने के लिए टीम भोपाल पहुंचने वाली है, जहां एक ग्रैंड इवेंट का आयोजन किया गया है, चौंकाने वाली बात तो यह है कि इस इवेंट का बजट 4 करोड़ रुपए बताया जा रहा है.
Peddi प्रमोशन में पानी की तरह बहाया जाएगा पैसा
Peddi मूवी का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है, फैंस के बीच जबरदस्त बज बन चुका है, जिस तरह से इस फिल्म को लेकर दर्शक एक्साइटेड हैं, उससे साफ है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने वाली है। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट पास आ रही है, दर्शकों की उत्सुकता आसमान छू रही है। बता दें कि आज Peddi का एक आइटम नंबर रिलीज होने वाला है, जिसमें राम चरण के साथ श्रुति हासन नजर आएंगी, ये गाना भोपाल में लॉन्च किया जाएगा, जिसके लिए एक ग्रैंड इवेंट का आयोजन किया गया है।
Peddi की पूरी टीम आज शाम भोपाल में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगी, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस इवेंट में करीब 1 लाख लोग शामिल हो सकते हैं। बता दें कि इंवेट भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित किया गया है, जहां नया सॉन्ग 'हेल्लाल्लो' (Hellallallo) लॉन्च किया जाएगा। Peddi की स्टार कास्ट इंवेट में मौजूद रहेगी ही, साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि इवेंट में गायक एआर रहमान का लाइव कॉन्सर्ट भी होगा, यानी कि आज शाम भोपाल वासियों के लिए बेहद खास होने वाली है। इस इवेंट के बारे में सबसे हैरान कर देने वाली बात यह सामने आ रही है, कि इस इवेंट का टोटल खर्चा 4 करोड़ रुपए बताया जा रहा है, महज एक प्रमोशनल इवेंट में ही मेकर्स करोड़ो रुपए खर्च कर रहें हैं। हालांकि, मेकर्स सच में इतना खर्च कर रहे हैं, इसके बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।
Peddi मूवी कास्ट
राम चरण की फिल्म मोस्ट अवेटेड फिल्म Peddi एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें उनके साथ बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर नजर आएंगी। राम चरण और जान्हवी कपूर के अलावा इस फिल्म में दिव्येंदु शर्मा, शिव राजकुमार और जगपति बाबू भी दिखाई देंगे। Peddi का निर्देशन बुचि बाबू सना ने किया है, जबकि इस फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स और टी-सीरीज द्वारा किया गया है। Peddi 4 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी।