Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का ट्रेलर रिलीज, दो हसीनाओं के इश्क़ में डूबती नैया Varun Dhawan कैसे लगाएंगे पार

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Trailer: वरुण धवन की कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जवानी तो इश्क होना है का ट्रेलर रिलीज हो गया है, आइए जानते हैं ट्रेलर कैसा है।

Update:2026-05-23 13:16 IST

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Trailer

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Trailer: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन लंबे समय से अपनी फिल्म "है जवानी तो इश्क होना है" को लेकर चर्चाओं में बनें हुए हैं, इस फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी मुख्य किरदारों में हैं। आज इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो बेहद मजेदार है। ट्रेलर में वरुण धवन दो हसीनाओं मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े के इश्क में अपनी डूबती नैया को पार लगाने में जुटे हुए हैं।

है जवानी तो इश्क होना है का ट्रेलर रिलीज

डेविड धवन द्वारा निर्देशित की गई फिल्म है जवानी तो इश्क होना है का ट्रेलर आज मुंबई में एक ग्रैंड इंवेट आयोजित कर लॉन्च किया गया, जहां फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही। वहीं अब ट्रेलर को यूट्यूब पर भी जारी कर दिया गया, जो बहुत ही शानदार है। डेविड धवन एक बार फिर अपनी कॉमेडी फिल्म के साथ वापसी कर रहें हैं और ट्रेलर देख भी साफ है कि उन्होंने इस फिल्म में भी अपना पुराना वाला यानी की 90 दशक वाला ही फ्लेवर डाला है।


है जवानी तो इश्क होना है फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो ट्रेलर की शुरुआत वरुण धवन और मृणाल ठाकुर से होती है, मृणाल ठाकुर और वरुण धवन की शादी हो गई होती है, लेकिन मृणाल तलाक लेना चाहती हैं इस वजह से दोनों कोर्ट पहुंच जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ वरुण धवन लंदन पहुंच जाते हैं, जहां उनकी मुलाकात पूजा हेगड़े से होगी, पूजा हेगड़े संग भी वरुण धवन का रोमांस शुरू हो जाता है, ट्विस्ट तो तब आता है जब मृणाल ठाकुर भी वरुण के पास लंदन पहुंच जाती हैं। एक ही समय में दोनों प्रेग्नेंट हो जाती है। वरुण धवन दो बीवियों के बीच फंस जाते हैं, कभी पहली वाली को संभाल रहे हैं तो कभी दूसरी वाली को। दो बीवियों के बीच वरुण धवन प्यार की नैया को पार लगाने में जुटे हुए हैं। यहां देखें ट्रेलर -

Full View

है जवानी तो इश्क होना है कब होगी रिलीज

वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की यह फिल्म 90 के दशक के स्टाइल में कॉमेडी और रोमांस का मजा देने वाली है। फिल्म की कहानी वरुण धवन के इर्द गिर्द घूमेगी, जो दो हसीनाओं के प्यार के चक्कर में फंस गया है। डेविड धवन ने इस फिल्म को निर्देशित किया है, जिसमें मनीष पॉल भी अहम किरदार निभा रहें हैं। इसके अलावा फिल्म में कृति सेनन का एक डांस नंबर भी है। ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Tags:    

Similar News